scriptजम्मू-कश्मीर में भाजपा को सरकार बनाने का नैतिक हक नहीं: खरगे | BJP not the moral right to form a government in Jammu and Kashmir | Patrika News

जम्मू-कश्मीर में भाजपा को सरकार बनाने का नैतिक हक नहीं: खरगे

locationबैंगलोरPublished: Jul 13, 2018 10:28:56 pm

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर में फिर से भाजपा द्वारा सरकार बनाने की कोशिशों को अनैतिक बताया है।

खरगे

जम्मू-कश्मीर में भाजपा को सरकार बनाने का नैतिक हक नहीं: खरगे

बेंगलूरु. लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू-कश्मीर में फिर से भाजपा द्वारा सरकार बनाने की कोशिशों को अनैतिक बताया है। कलबुर्गी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और नेशनल कांफ्रेस (एनसी) के अंसतुष्ट विधायकों के समर्थन से सरकार बनाने का प्रयास कर रही है लेकिन उसे सरकार बनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के कुशासन से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जनता परेशान है। उन्हें न्याय, विकास और उत्तरदायी प्रशासन से वंचित रखा गया। अब फिर से वे नई सरकार बनाना चाहते हैं। भाजपा-पीडीपी गठबंधन सरकार के दौरान जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था सबसे खराब रही।

इस दौरान आतंकवादी हमलों की संख्या काफी अधिक रही। गठबंधन सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल साबित हुई। अब किस नैतिक अधिकार के बल पर वे फिर से नई सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। गठबंधन सरकार ने जनता से किए एक भी वादे पूरे नहीं किए। रमजान के दौरान भी 56 लोगों की मौत हुई। इनमें 17 नागरिक, 22 आतंकवादी, 5 पुलिसकर्मी, चार सैन्यकर्मी और आठ बीएसएफ के जवानों की जान गई।

आध्यात्मिक संपत्ति के लिए सुख-सुविधा का त्याग जरूरी
मैसूरु. शिवराम पेट प्रीमियर अपार्टमेंट में जैनाचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर के सान्निध्य में भाववाही स्तुतियों के माध्यम से संयम वंदनावली एवं पंच द्रव्य एकासने हुए। सुमतिनाथ जैन संगीत मंडल की प्रस्तुति के बाद धर्मसभा में आचार्य ने कहा कि आत्मा की आध्यात्मिक संपत्ति पाने के लिए सुख सुविधाओं का त्याग करना अत्यंत ही जरूरी है। आध्यात्मिक वैभव को पाना हो तो देह के प्रति कठोर बनना ही पड़ेगा।


आचार्य ने जोर दे कर कहा कि संयम जीवन स्वीकार करने के साथ ही दैहिक सुखों का त्याग स्वत: ही हो जाता है।
संघ अध्यक्ष अशोक दातेवाडिय़ा ने चातुर्मास के दौरान तप एवं उपधान तप के लिए आमंत्रण दिया। भावयात्रा का लाभ कांतिलाल पटवारी ने लिया। शुक्रवार सुबह ८.३० बजे आचार्य का सामैया त्यागराज रोड पर पेट्रोल पंप से शुरू होकर वासुपूज्य जैन दादाबाड़ी अग्रहार पहुंचेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो