scriptराजनीतिक संकट के लिए भाजपा ही जिम्मेदार: विश्वनाथ | BJP responsible for political crisis: Vishwanath | Patrika News
बैंगलोर

राजनीतिक संकट के लिए भाजपा ही जिम्मेदार: विश्वनाथ

जनता दल-एस के प्रदेश अध्यक्ष ए.एच.विश्वनाथ ने प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि जनता की भलाई के लिए जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय भाजपा गठबंधन सरकार को आतंकित करने में लगी है।

बैंगलोरSep 19, 2018 / 04:27 am

शंकर शर्मा

राजनीतिक संकट के लिए भाजपा ही जिम्मेदार: विश्वनाथ

राजनीतिक संकट के लिए भाजपा ही जिम्मेदार: विश्वनाथ

बेंगलूरु. जनता दल-एस के प्रदेश अध्यक्ष ए.एच.विश्वनाथ ने प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक संकट के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि जनता की भलाई के लिए जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय भाजपा गठबंधन सरकार को आतंकित करने में लगी है।

उन्होंने मंगलवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भाजपा के नेता नित नई झूठी खबरें फैलाकर सरकार व प्रदेश की जनता को गुमराह करने में लगे हैं। राज्य के एक हिस्से में अतिवृष्टि तो दूसरे हिस्से में सूखे के हालात हैं। ऐसे स्थिति में हालात का अध्ययन करके सरकार की कान खिंचाई करने के बजाय इस पार्टी के नेता सत्ता पाने के लिए जीभ निकालकर बैठे हैं।

पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की कमी करने के राज्य सरकार के निर्णय की तारीफ करते हुए विश्वनाथ ने कहा कि जो काम केन्द्र सरकार नहीं कर सकी वह कुमारस्वामी ने कर दिखाया और दूसरे राज्यों के लिए एक मिसाल पेश की है। कर कटौती के जरिए मुख्यमंत्री ने लोगों को पेट्रोल पर 526 करोड़ रुपए तथा डीजल पर 1428 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी है। पेट्रोल की कीमतें आसमान छूने के लिए भाजपा व केन्द्र सरकार को दोषी करार देते हुए विश्वनाथ ने कहा कि भाजपा ने कोडग़ू की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित नहीं किया और उसके नेता केंद्र पर दबाव डालकर कोडग़ू को विशेष पैकेज दिलाने में भी नाकाम रहे हैं।

भाजपा का सत्ता में आने का सपना साकार नहीं होगा: पुट्टराजु
बेंगलूरु. राज्य के लघु सिंचाई मंत्री सी.एस. पुट्टराजु ने दावा किया कि भाजपा का सत्ता में आने का सपना कभी साकार नहीं होगा और कुमारस्वामी मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि गठबंधन सरकार की किसी भी कारणवश पतन नहीं होगा।

कुमारस्वामी ने पूर्व में मुख्यमंत्री के पद पर रहने के दौरान जो विकास कार्य किए, उससे कहीं बढक़र विकास कार्य अब कर रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री जी.टी देवेगौड़ा ने दावा किया कि जारकीहोल्ली बंधु कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। मंड्या जिले के नागमंगला में आदिचुनचनगिरी मठ का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए चार माह बीत चुके हैं। अब किसी पार्टी का कोई विधायक इस्तीफा देने जैसा कदम नहीं उठाएगा। यदि कोई इस्तीफा देता है तो यह आत्मघाती कदम होगा। उन्होंने कहा कि विधायकों को जनता से चुनकर भेजा है।
उनका स्पष्ट रूप से मानना है कि कोई भी विधायक दल बदल नहीं करेगा।

Home / Bangalore / राजनीतिक संकट के लिए भाजपा ही जिम्मेदार: विश्वनाथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो