scriptआईएएस अधिकारियों में ‘जंग’ के लिए भाजपा जिम्मेदार: सिद्धरामैया | BJP responsible for 'war' among IAS officers: Siddaramaiah | Patrika News
बैंगलोर

आईएएस अधिकारियों में ‘जंग’ के लिए भाजपा जिम्मेदार: सिद्धरामैया

येडियूरप्पा को बताया ‘कमजोर’ नेता

बैंगलोरJun 09, 2021 / 05:16 pm

Santosh kumar Pandey

siddharamaiah_7.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने मैसूरु नगर निगम की पूर्व आयुक्त शिल्पा नाग और मैसूर की उपायुक्त रोहिणी सिंधूरी के बीच चली ‘जंग’ के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है। बाद में दोनों का तबादला कर दिया गया।
भाजपा के खिलाफ सिलसिलेवार ट्वीट्स में नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा को सीधे तौर पर जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। भाजपा विधायकों, सांसद प्रताप सिम्हा और जद (एस) के सारा महेश पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सिद्धरामैया ने सीएम येडियूरप्पा पर कमजोर नेता होने का आरोप लगाया।
ट्वीट में उन्होंने कहा कि मैसूरु में आईएएस अधिकारियों के बीच ‘जंग’ के लिए भाजपा और जद (एस) के निर्वाचित प्रतिनिधि सारा महेश जिम्मेदार हैं। प्रताप सिम्हा पहले रोहिणी सिंदूरी का समर्थन कर रहे थे और अब शिल्पा नाग के साथ खड़े हैं। उन्होंने दोनों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ा कर दिया।
उनके खिलाफ कार्रवाई हो

उन्होंने सरकार से सवाल किया कि बिना किसी कार्रवाई के दोनों के बीच ‘जंग’ को जारी रखने की अनुमति क्यों दी गई। अधिकारियों को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति किसने दी। वे बिना अनुमति के ऐसा नहीं कर सकते। सिर्फ उनका तबादला करना ही काफी नहीं है, नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो