scriptदेश में तानाशाही चला रही भाजपा: खरगे | BJP running dictatorship: Kharge | Patrika News

देश में तानाशाही चला रही भाजपा: खरगे

locationबैंगलोरPublished: Nov 10, 2018 07:48:29 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैैली से तंग आ चुके लोग

kharage

देश में तानाशाही चला रही भाजपा: खरगे

महागठबंधन को देशभर में व्यापक जनसमर्थन
बेंगलूरु. लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम. मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा का तानाशाहीपूर्ण शासन चल रहा है। खरगे ने शुक्रवार को कलबुर्गी में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैैली से लोग तंग आ चुके हैं और अब केन्द्र में सरकार बदलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर गैर भाजपाई दल महागठबंधन में शामिल हो रहे हैं। इस महागठबंधन को देश भर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और हाल में कर्नाटक में हुए उपचुनाव के परिणाम ही इस बात के साक्षी हैं।
खरगे ने कहा कि हम अगले लोकसभा चुनावों का सामना सामूहिक नेतृत्व में करेंगे और हमारी जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नोटबंदी के कारण आर्थिक सुधार होने का दावा किया है। लेकिन वास्तव में ऐसा कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है और आमजन को इससे कोई फायदा नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रोजगार सृजन, आतंकवाद का खात्मा करने व भ्र्रष्टाचार पर रोक लगाने की बातें तो खूब की हैं पर इसमें से एक को भी कार्यरूप प्रदान करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री जनार्दन रेड्डी के खिलाफ कार्रवाई में राज्य सरकार के दखल का सवाल ही नहीं उठता है।

ट्रेंडिंग वीडियो