scriptगठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही भाजपा : दिनेश | BJP trying to drop coalition government: Dinesh | Patrika News

गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही भाजपा : दिनेश

locationबैंगलोरPublished: Aug 08, 2018 08:01:02 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

आरोप: भाजपा अभी भी तोड़-फोड़ करने की फिराक में

kpcc

गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश कर रही भाजपा : दिनेश

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने मंगलवार को विपक्षी भाजपा पर कांग्रेस और जद-एस गठबंधन सरकार को गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दिनेश ने कहा कि भाजपा अब भी कांग्रेस के विधायकों को तोडऩे की कोशिश कर रही है। पत्रकारों से कुछ कांगे्रस विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के बारे में पूछे जाने पर दिनेश ने यह बात कही।
दिनेश ने कहा कि भाजपा किसी भी तरह सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। उसे सत्ता से बाहर रहना बर्दाश्त नहीं है और इसके लिए वह हरसंभव हथकंडे अपना रही है लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही। दिनेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर भाजपा राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करना चाहती है। भाजपा कांग्रेस के हर विधायकों सत्ता और धन का लालच दे रही है लेकिन भी कांगे्रस विधायक इस झांसे में नहीं आ रहा है। दिनेश ने मंत्री रमेश जारकीहोली सहित कुछ कांग्रेस विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की चर्चाओं को खारिज करते हुए कहा कि वे लोग कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने दिल्ली गए हैं और इसके पीछे कोई अन्य कारण नहीं है। दिनेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि नीति और सिद्धांत की बातें करने वाली पार्टी के नेता सरकार को गिराने का अनैतिक प्रयास क्यों कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गुरुवार को भारत छोड़ो आंदोलन का आयोजन होगा। इसके लिए आंदोलन में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता सेनानी एचएस दोरैस्वामी मुख्य अथिति होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी 13 अगस्त को बीदर में जनध्वनि कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसी कार्यक्रम से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल बजाया जाएगा और नागरिकों को केंद्र सरकार की विफलता के बारे में जानकारी दी जाएगी।
स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को छोड़ अन्य राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश की कांग्रेस और जनता दल-एस गठबंधन सरकार गिराने का षड्यंत्र कर रही है। अभी तक भाजपा कई कांग्रेस विधायकों को लालच देकर पार्टी में शामिल कराने के प्रयास जारी रखे है।
पांच भाजपा नेता कांग्रेस विधायकों को लुभा रहे : शिवकुमार
बेंगलूरु. जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पांच भाजपा नेता कांग्रेस विधायकों को तोडऩे की कोशिश कर रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत में शिवकुमार ने कहा कि भाजपा नेता लगातार कांग्रेस नेताओं से संपर्क कर रहे हैं और उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के पांच नेता तो लगातार इसी काम में जुटे हैं।
शिवकुमार ने कहा कि वे इस बारे में अच्छी तरह से जानते हैं और इसके बारे में सही समय पर खुलासा करेंगे। हालांकि, भाजपा नेता के एस ईश्वरप्पा ने कांग्रेस के दावों को खारिज कर दिया। दिनेश भाजपा के पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ईश्वरप्पाा ने कहा कि कांग्रेस ने अतीत में सरकार बनाने के लिए ऐसा किया था लेकिन भाजपा ने ऐसा नहीं किया। ईश्वरप्पा ने कहा कि यह सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी। यह सरकार चंद दिनों की मेहमान है। दोनों दलों के बीच मतभेदों के कारण सरकार गिर जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो