scriptभाजपा की सरकार बनेगी: डॉ. नाहिद शेख | BJP will form government: Dr. Nahid Shaikh | Patrika News

भाजपा की सरकार बनेगी: डॉ. नाहिद शेख

locationबैंगलोरPublished: Apr 24, 2018 08:52:18 pm

उन्होंने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की जनता कुछ नयापन चाहती है। भाजपा आलाकमान ने उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए प्रदेश की जिम्मेदारी दी है

BJP
बेंगलूरु. भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव डॉ.नाहिद शेख ने कहा कि इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और अगले मुख्यमंत्री बी.एस.येड्डियूरप्पा होंगे। उन्होंने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की जनता कुछ नयापन चाहती है। भाजपा आलाकमान ने उन्हें चुनाव प्रचार करने के लिए प्रदेश की जिम्मेदारी दी है। वे मतदान होने तक प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर चुनाव प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं के भड़काऊ भाषणों से मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। मोदी सरकार अल्पसख्यकों की रक्षा करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चिकपेट में भाजपा के उम्मीदवार डॉ.उदय बी.गरुडाचार की जीत निश्चित है। इस क्षेत्र का विकास नहीं हुआ और नागरिक मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
——–

सत्ता में लौटेगी भाजपा : राजीव प्रताप
बेंगलूरु. कर्नाटक में सत्ता विरोधी लहर चल रही है। राज्य की जनता ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार लाने का मन बना लिया है। लिहाजा भाजपा की सत्ता में वापसी को रोकना किसी को संभव नहीं है। भाजपा के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीवप्रताप रूडी ने यह बात कही।
मंगलवार को शहर के हेब्बाल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है इस कारण से भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। यह लहर सभी चुनाव पूर्व समीक्षाओं को गलत साबित करते हुए भाजपा को अप्रत्याशित जीत दिलाएगी। चुनावी जीत के लिए प्रदेश भाजपा इकाई ने गत आठ माह से बूथ-स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम किया है।
——–

अंतिम क्षणों में जनता दल (ध) तीन क्षेत्रों में बदले प्रत्याशी
बेंगलूरु. नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम क्षणों में जनता दल (ध) ने जयनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बदल दिया। इस क्षेत्र में पहले रविकुमार को टिकट दिया था। अब काले गौड़ा पार्टी के प्रत्याशी होंगे। बोम्मनहल्ली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने फिल्म निर्माता के. मंजू के बदले उद्यमी टी.आर. प्रसाद गौड़ा बी फॉर्म दिया। चिक्कबल्लापुर शिड्लघट्टा विधानसभा क्षेत्र में भी पार्टी ने विधायक एम. राजण्णा के बदले रवि कुमार को टिकट दिया। इसके नाराज राजण्णा ने जद (ध) से त्यागपत्र देकर भाजपा का दामन थाम लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो