scriptसरकार गिराने से भाजपा को होगा नुकसान : मोइली | BJP will lose due to government drop: Moily | Patrika News

सरकार गिराने से भाजपा को होगा नुकसान : मोइली

locationबैंगलोरPublished: Sep 16, 2018 06:00:12 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

ऐसा होने पर भाजपा राज्य में मुश्किल से लोकसभा से 2-3 सीटें ही जीत पाएगी

moily

सरकार गिराने से भाजपा को होगा नुकसान : मोइली

बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम वीरप्पा मोइली ने कहा कि अगर गठबंधन सरकार को भाजपा गिराने में सफल हो जाती है तो उसे आसन्न आम चुनाव में इसका राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ेगा। मोइली ने कहा कि ऐसा होने पर भाजपा राज्य में मुश्किल से लोकसभा से 2-3 सीटें ही जीत पाएगी।
चिकबल्लापुर में विश्वेश्य्या जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मोइली ने कहा कि ऑपरेशन कमल के बाद भाजपा को 2013 में भाजपा को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना था। अगर इस बार भी भाजपा कुमारस्वामी सरकार को गिराने की कोशिश करेगी तो उसे फिर वैसी ही स्थिति का सामना करना पड़ेगा। भाजपा के सांसदों की संख्या 18 से घटकर 2-3 तक सिमट जाएगी। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के कुछ थैलीशाहों के भाजपा की मदद से सरकार गिराने की कोशिश के आरोप के बारे में पूछे जाने पर मोइली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरी जानकारी होने पर ही ऐसी बात कही होगी।

सरकार को अस्थिर करने का प्रयास भाजपा के खिलाफ शिकायत
बेंगलूरु. विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत नहीं मिला, इसके बावजूद भाजपा नेता सत्ता हथियाने के लिए समाजविरोधी ताकतों के साथ हाथ मिला रहे हैं। प्रदेश जनता दल (एस) के प्रवक्ता टी.ए.सरवण ने यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य के भाजपा नेताओं के सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों के खिलाफ जद (एस) शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, आयकर विभाग, एसीबी तथा चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज करेगी। राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी ने किसानों के 50 हजार करोड़ रुपए ऋण की माफी, छोटे व्यापारियों को ब्याज रहित ऋण जैसी योजनाएं शुरू की है। ऐसी योजनाओं के कारण राज्य सरकार की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा नेता बौखला गए हैं और गठबंधन सरकार गिराने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। लेकिन जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार को गिराने के लिए कांग्रेस तथा जद (एस) के विधायकों को 50-100 करोड़ रुपए का लालच दिया जा रहा है। गठबंधन सरकार अस्थिर करने के प्रयास छोड़कर भाजपा जिम्मेदार विपक्ष का दायित्व निभाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो