scriptराज्य में ५० लाख नए सदस्य बनाएगी BJP | BJP will make 50 lakh new members in the state | Patrika News

राज्य में ५० लाख नए सदस्य बनाएगी BJP

locationबैंगलोरPublished: Jun 20, 2019 07:09:54 pm

भाजपा की प्रदेश इकाई ने अगले माह से शुरू होने जा रहे सदस्यता पंजीकरण अभियान के तहत राज्य में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा ने प्रदेश के प्रमुख नेताओं सहित भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ सदस्यता अभियान को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस की।

bangalore news

राज्य में ५० लाख नए सदस्य बनाएगी भाजपा

नए कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ किया वीडियो संवाद
बेंगलूरु. भाजपा की प्रदेश इकाई ने अगले माह से शुरू होने जा रहे सदस्यता पंजीकरण अभियान के तहत राज्य में 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा ने प्रदेश के प्रमुख नेताओं सहित भाजपा के नए कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ सदस्यता अभियान को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
येड्डियूरप्पा ने बताया कि पिछले सदस्यता अभियान के दौरान राज्य में 80 लाख नए सदस्यों की पंजीकरण किया गया था। इस बार 50 लाख नए पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है।
राज्य में पार्टी की आइटी सेल सक्रिय है और उन्हें यकीन है कि इस लक्ष्य को हासिल करके रहेंगे। इससे पहले जे.पी. नड्डा ने वीडियो संवाद कार्यक्रम में कहा कि सदस्यता अभियान को एक तय समय सीमा के भीतर पूरा करना होगा इस अभियान को शक्ति केन्द्रों के प्रमुखों के स्तर तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जिन राज्यों में पार्टी के सदस्यों की संख्या कम है, वहां सदस्यता अभियान पर विशेष बल दिया जाना चाहिए।
अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की सदस्यता अभियान सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी होना चाहिए। अभियान के लिए एक सप्ताह के लिए पार्टी के विस्तारकों को नियुक्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में अभी भाजपा की सरकार शासन नहीं कर रही है वहां अभियान को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान 6 जुलाई को डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती से शुरू होगा और 11 अगस्त को समाप्त हो जाएगा।
विडियो संवाद के दौरान राज्य भाजपा के सदस्यता अभियान प्रभारी एन. रविकुमार, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन सचिव बी.एल. संतोष, पूर्व उपमुक्यमंत्री आर. अशोक, विधायक वी. सोमण्णा, पूर्व विधायक मुनिराजु, छलवादी नारायण स्वामी सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो