scriptसाकार नहीं होगा भाजपा का सत्ता में आने का सपना: पुट्टराजू | BJP will not dream of coming to power: Puttaraju | Patrika News

साकार नहीं होगा भाजपा का सत्ता में आने का सपना: पुट्टराजू

locationबैंगलोरPublished: Sep 19, 2018 03:42:11 am

राज्य के लघु सिंचाई मंत्री सी.एस. पुट्टराजु ने दावा किया कि भाजपा का सत्ता में आने का सपना कभी साकार नहीं होगा और कुमारस्वामी मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

साकार नहीं होगा भाजपा का सत्ता में आने का सपना: पुट्टराजू

साकार नहीं होगा भाजपा का सत्ता में आने का सपना: पुट्टराजू

बेंगलूरु. राज्य के लघु सिंचाई मंत्री सी.एस. पुट्टराजु ने दावा किया कि भाजपा का सत्ता में आने का सपना कभी साकार नहीं होगा और कुमारस्वामी मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि गठबंधन सरकार की किसी भी कारणवश पतन नहीं होगा। कुमारस्वामी ने पूर्व में मुख्यमंत्री के पद पर रहने के दौरान जो विकास कार्य किए, उससे कहीं बढक़र विकास कार्य अब कर रहे हैं।


उच्च शिक्षा मंत्री जी.टी देवेगौड़ा ने दावा किया कि जारकीहोल्ली बंधु कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। मंड्या जिले के नागमंगला में आदिचुनचनगिरी मठ का दौरा करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार को सत्ता में आए चार माह बीत चुके हैं। अब किसी पार्टी का कोई विधायक इस्तीफा देने जैसा कदम नहीं उठाएगा। यदि कोई इस्तीफा देता है तो यह आत्मघाती कदम होगा। उन्होंने कहा कि विधायकों को जनता से चुनकर भेजा है। उनका स्पष्ट रूप से मानना है कि कोई भी विधायक दल बदल नहीं करेगा।

कांग्रेस नेताओं पर बरसे निर्दलीय विधायक
बेंगलूरु. मुलबागल विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय विधायक एच.नागेश ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला किया है।उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे निर्दलीय हैं और वे किसी भी दल मेंं शामिल हो सकते हैं। अगर भाजपा ने उन्हेंंं आमंत्रित किया तो वे कल ही इस पार्टी में शामिल होने को तैयार है। वे कांग्रेस नेताओं की हर बात मानने को बाध्य नहीं हैं। वे अपने क्षेत्र के मतदाताओं से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे।


उन्होंने कहा कि प्रदेश मामलों के प्रभारी के.सी.वेणुगोपाल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डी.के.शिवकुमार और अन्य नेताओं ने उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने या किसी बोर्ड अथवा निगम का अध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था। राहुल गांधी ने भी उन्हें मंत्रिमंडल में लेने के निर्देश दिए थे। लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने पर वे निराश हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने कामों और जनता से संपर्क के कारण ही चुनाव जीते। कांग्रेस के किसी नेता ने उनके समर्थन में प्रचार नहीं किया। कांग्रेस के नेता झूठ बोल रहे हैं कि उनके समर्थन में चुनाव प्रचार किया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो