scriptभाजपा कल करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन | BJP will protest tomorrow in state | Patrika News

भाजपा कल करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन

locationबैंगलोरPublished: May 05, 2019 04:56:53 pm

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक विरोधियों के दमन के लिए गृहमंत्री एमबी पाटिल सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

bangalore news

भाजपा कल करेगी पूरे राज्य में प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले दर्ज कर उत्पीडऩ
बेंगलूरु. विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भाजपा नेता कोटा श्रीनिवास पुजारी ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक विरोधियों के दमन के लिए गृहमंत्री एमबी पाटिल सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के दबाव में आकर पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर प्रताडि़त कर रही है। इस प्रताडऩा के विरोध में ६ मई को प्रदेश भाजपा इकाई की ओर से राज्य के सभी जिला तथा तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र में विपक्ष का दायित्व सत्तासीन दल की खामियों को उजागर कर करना है, लेकिन राज्य सरकार विपक्ष के इस संवैधानिक अधिकार का ही हनन कर रही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
सूखा राहत कार्यों में राज्य सरकार विफल
एक सवाल पर उन्होंने कहा कि सूखा राहत कार्यों में राज्य सरकार विफल रही है। सूखा प्रभावित क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए सडक़ों पर आकर संघर्ष करना पड़ रहा है। हाल में शीर्ष अदालत ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए सूखाग्रस्त क्षेत्रों में गोशालाएं स्थापित करने के निर्देश दिए हंै। ऐसे मामले में अदालत के हस्तक्षेप की नौबत आना गठबंधन सरकार की प्रशासनिक विफलता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो