बैंगलोर

राष्ट्रपति को आशीर्वाद देना सबसे यादगार लम्हा: तिम्मक्का

पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी गईं सालुमरदा तिम्मक्का ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार लेने और उन्हें आशीर्वाद देना उनके जीवन का यादगार लम्हा है।

बैंगलोरMar 19, 2019 / 01:09 am

शंकर शर्मा

राष्ट्रपति को आशीर्वाद देना सबसे यादगार लम्हा: तिम्मक्का

बेंगलूरु. पद्मश्री पुरस्कार से नवाजी गईं सालुमरदा तिम्मक्का ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार लेने और उन्हें आशीर्वाद देना उनके जीवन का यादगार लम्हा है। उन्होंने सोमवार को उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर के निवास पर बताया कि सरकार ने उनकी सेवा को देखते हुए पुरस्कार के लिए चयन किया था। सभी लोग पुरस्कार ले चुके थे और वे अंत में पुरस्कार लेने के लिए राष्ट्रपति के पास पहुंचीं।

पुरस्कार लेने के बाद तीन मिनट तक बात करने का अवसर मिला। राष्ट्रपति ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए कहा और वे इस बात से असहज हो गई थीं। हाथ कांपने लगे थे। पुरस्कार लेकर जाते समय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने उन्हें बधाई दी। राज्य सरकार ने भी उन्हें कई पुरस्कार देकर उनका सम्मान किया है। उनके बीमार होने पर सरकार से उपचार आदि हर संभव सहायता मिली। राज्य सरकार उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजन करने वाली थी। लोकसभा चुनाव की अचार संहिता जारी होने पर उप मुख्यमंत्री ने उनके निवास बुलाकर उनका सम्मान किया।


डॉ. जी. परमेश्वर ने कहा कि तिम्मक्का ने हजारों पौधों को बृहद पेड़ का रूप दिया। पर्यावरण विनाश के दिनों में तिम्मक्का का बहुत बड़ा योगदान है। उसी कारण तिम्मक्का का यह कदम सभी के लिए एक आदर्श है।

आचार्य महाश्रमण चातुर्मास टीम की घोषणा
बेंगलूरु. साध्वी कंचनप्रभा के सान्निध्य में सोमवार को तेरापंथ सभा भवन गांधीनगर में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्य महाश्रमण चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मूलचंद नाहर ने आचार्य महाश्रमण चातुर्मास टीम की घोषणा की।

इसमें स्वागत अध्यक्ष नरपत चौरडिय़ा, महामंत्री दीपचंद नाहर, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद लोढ़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांतिलाल बोराणा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गांधी, गौतम सेठिया, बाबूलाल पोरवाल, सुरपत चौरडिय़ा, मदन सकलेचा, जसवंत राज गदिया, जवरीलाल जीरावला, अमित नाहटा व मंत्री ललित जैन तथा अशोक कोठारी मनोनीत किए गए।

Home / Bangalore / राष्ट्रपति को आशीर्वाद देना सबसे यादगार लम्हा: तिम्मक्का

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.