बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस के वर्तमान और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भ्रष्टाचार के मामलों में रोजाना पूछताछ का सामना कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष को भी इसी तरह की पूछताछ का सामना करना पड़ा। ऐसी कांग्रेस से सबक सीखने की कोई जरूरत नहीं है। लोग हर चीज से वाकिफ हैं। कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
बोम्मई ने कहा कि वे 'हिट एंड रनÓ की रणनीति अपनाते हुए आरोप लगाकर भाग जाते हैं। भ्रष्टाचार के अगर किसी भी मामले में वे विवरण साझा करें तो सरकार उसका निष्पक्ष जांच करवाने को तैयार है। उन्हें कांग्रेस के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। जनता सर्टिफिकेट देगी।

'सिद्धरामोत्सवÓ पर साधा निशाना
बोम्मई ने कहा कि 'जनोत्सवÓ कार्यक्रम में सरकार के जनहितैषी कार्यक्रमों और जनता तक उसकी पहुंच पर प्रकाश डाला जाएगा। सिद्धरामय्या अगले महीने अपने 75 वें जन्मदिन पर 'सिद्धरामोत्सवÓ का आयोजन कर रहे हैं। यह किसी एक व्यक्ति को महिमामंडित करने का प्रयास है। लेकिन, भाजपा जनता और उसके हित में किए गए कार्यों को पेश करेगी। उन्होंने कहा 'उनका उत्सव व्यक्तिगत लाभ के लिए स्वार्थवश आयोजित किया जा रहा है। हमारा लोगों के लिए है जो कि लोकतंत्र में होना चाहिए।Ó