बैंगलोर

महापुरुषों के अनुशासन को जीवन में उतारें-साध्वी डॉ. कुमुदलता

आज बिड़दी की ओर होगा विहार

बैंगलोरDec 05, 2019 / 04:40 pm

Yogesh Sharma

महापुरुषों के अनुशासन को जीवन में उतारें-साध्वी डॉ. कुमुदलता

बेंगलूरु. साध्वी कुमुदलता आदि ठाणा शुक्रवार सुबह विहार बिड़दी की ओर होगा। साध्वी मंडल गुरुवार सुबह केंगेरी से विहार कर कुंबलगुडु स्थित तुलसी चेतना केंद्र पहुंची। साध्वी कुमुदलता ने आचार्य आनंदऋषि एवं तपस्वी गणेशलाल के दीक्षा दिवस पर अपने भाव व्यक्त किए। गुरु गणेश आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत प्रोत संत रत्न शिरोमणि थे। उन्होंने कर्नाटक की धरती पर अनेक उपकार किए हैं जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता है। यही कारण है कि दक्षिण भारत में गणेशलाल के प्रति लोगों में अनन्य आस्था व श्रद्धा के भाव हैं। सिर्फ मनुष्य के प्रति ही नहीं बल्कि प्राणी के प्रति भी जिनके मन में दया थी। ऐसे अनंत उपकारी संत थे गुरु गणेश। उन्होंने आचार्य सम्राट आनंद ऋषि की दीक्षा जयंती पर भी उनके उत्कृष्ट जीवन का परिचय देते हुए उनके प्रति आस्था के भाव रखे। आचार्य आनंद ऋषि प्रेरणा की प्रतिमूर्ति थे। उनके विचारों और अनुशासन को जीवन में उतारें और वास्तव में उन्हें जीएं तो यह उनके लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि और उनका दीक्षा दिवस मनाना सार्थक होगा। समिति के नेमीचंद दलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह साध्वी मंडल का विहार बिड़दी की ओर होगा। आज की विहार सेवा का केंगेरी, बिड़दी के सदस्य, गुरु दिवाकर केवल कमला वर्षावास समिति के धर्मेंद्र मरलेचा, गुलाबचंद पगारिया, नथमल मूथा ,अशोक रांका, रतनचंद सिंघी, रमेश खाबिया, नंदुलाल कोठारी, युवा समिति के राजेश गोलेछा, विमल रांका एवं गुरु “शिव महेंद्र सौभाग्य” विहार सेवा के अनेक सदस्यों ने लाभ लिया।

Home / Bangalore / महापुरुषों के अनुशासन को जीवन में उतारें-साध्वी डॉ. कुमुदलता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.