scriptब्रॉड-वे अस्पताल में उपचार के लिए कोविड मरीजों को करना होगा इंतजार | Broad way hospital to be turned into covid hospital | Patrika News

ब्रॉड-वे अस्पताल में उपचार के लिए कोविड मरीजों को करना होगा इंतजार

locationबैंगलोरPublished: Aug 03, 2020 07:12:46 pm

Submitted by:

Nikhil Kumar

चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने नौ जुलाई को कहा था कि 10 दिनों में अस्पताल में उपचार शुरू हो जाएगा। लेकिन रविवार को उन्होंने इसमें और दो सप्ताह लगने की बात कही।

ब्रॉड-वे अस्पताल में उपचार के लिए कोविड मरीजों को करना होगा इंतजार

बेंगलूरु. शिवाजीनगर स्थित ब्रॉड-वे अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों को अब और दो सप्ताह का इंतजार करना पड़ेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर ने नौ जुलाई को कहा था कि 10 दिनों में अस्पताल में उपचार शुरू हो जाएगा। लेकिन रविवार को उन्होंने इसमें और दो सप्ताह लगने की बात कही। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों, नर्सों सहित अन्य स्वास्थ्य व सहायकर्मियों की नियुक्ति हो चुकी है। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को 30 करोड़ रुपए की लागत से आवश्यक बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए उन्होंने धन्यवाद कहा।

ब्रॉड-वे अस्पताल को सरकार कोविड अस्पताल में तब्दील कर रही है। शुरू में अस्पताल में 180 बिस्तर होंगे, जिनमें उच्च प्रवाह ऑक्सीजन लाइनें होंगी। जरूरत पडऩे पर बिस्तरों को वेंटिलेटर से जोड़ा जा सकेगा। 30 वेंटिलेटर प्रदान किए जाएंगे। न्यूरो सर्जरी, कार्डियो सर्जरी, ऑपरेशन थिएटर और सीटी स्कैन के साथ अस्पताल में अन्य सुविधाएं होंगी।

दरअसल ब्रॉड वे सड़क किनारे बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका ने अस्पताल के लिए एक भवन का निमार्ण किया था। करीब 18 माह पहले भवन का उद्घाटन भी हुआ लेकिन अस्पताल में पूरी तरह से उपचार शुरू नहीं हुआ। इसी वर्ष मार्च में डॉ. सुधाकर ने घोषणा की थी चिकित्सा शिक्षा विभाग इस भवन को कोविड अस्पताल में तब्दील करेगा। जिसके लिए इन्फोसिस फाउंडेशन ने मदद की पेशकश की थी। स्थानीय लोगों ने अपने इलाके में कोविड अस्पताल का विरोध किया था।

डॉ. सुधाकर ने हावेरी जिले में नि:शुल्क सेवा दे रहे निजी चिकित्सकों को सराहा और ऐसे चिकित्सकों को समाज के लिए मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि इन चिकित्सकों ने बिना किसी व्यक्तिगत लाभ के मदद के लिए हाथ बढ़ा मानवता की रक्षा की है

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो