बैंगलोर

बजा चुनावी बिगुल, राज्य की 15 विस सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव

By-elections declared in Karnataka, दो सीटों पर तकनीकी कारणों के चलते नहीं होंगे उपचुनाव, मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

बैंगलोरSep 21, 2019 / 06:35 pm

Santosh kumar Pandey

बजा चुनावी बिगुल, राज्य की 15 विस सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव

बेंगलूरु. कांग्रेस जनता दल (एस) के विधायकों के इस्तीफे और दलबदल कानून के तहत उन्हें अयोग्य करार दिए जाने के बाद राज्य विधानसभा की खाली हुई 17 में से 15 सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।
दो विधानसभा सीट राजराजेश्वरी नगर और मस्की में उपचुनाव नहीं कराए जाएंगे क्योंकि पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद चयनित प्रतिनिधियों को अयोग्य ठहराने के लिए हाइ कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाइ कोर्ट ने याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है और मामला लंबित है। इन्हीं तकनीकी कारणों के कारण वहां अभी उपचुनाव नहीं हो सकते।
यहां होंगे उपचुनाव
अथनी, कागवाड़, गोकाक, येल्लापुर, हिरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिक्कबल्लापुर, केआर पुरम, यशवंतपुर, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजी नगर, होसकोटे, केआर पेट और हुणसूर।

चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी करने की तिथि: 23 सितंबर
नामांकन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर
नामांकन पत्रों की जांच: 1 अक्टूबर
नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि: 3 अक्टूबर
मतदान: 21 अक्टूबर
मतगणना: २४ अक्टूबर

आचार संहिता लागू
कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव कुमार ने कहा है कि चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और दशहरा महोत्सव पर आचार संहिता प्रभावी नहीं होगी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.