scriptपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के साथ कर्नाटक में उपचुनाव की संभावना | by-elections possible in Karnataka with the West Bengal assembly | Patrika News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के साथ कर्नाटक में उपचुनाव की संभावना

locationबैंगलोरPublished: Feb 25, 2021 02:43:33 pm

bypolls in Karnataka
लोकसभा की एक, विधानसभा की तीन सीटों पर होंगे उपचुनाव

election-commission.jpg
बेंगलूरु. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के साथ ही कर्नाटक की एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो सकते हैं। बताया जाता है कि चुनाव आयोग यहां उपचुनाव की संभावनाओं पर विचार कर रहा है।
मालूम हो कि बेलगावी लोकसभा क्षेत्र (Belagavi Lok Sabha constituency) और बसवकल्याण, मस्की और सिंदगी विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। नियमानुसार सीट खाली होने के छह महीने के भीतर लंबित उपचुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया सीट खाली होने के छह महीने के भीतर आयोजित की जानी चाहिए। इस तरह बेलगावी और बसवकल्याण की दो सीटों के लिए उपचुनाव 23 मार्च को या उससे पहले होना चाहिए। इस तरह ऐसे में चुनाव की घोषणा कुछ दिनों में होने की संभावना है।
बता दें कि बेलगावी लोकसभा सीट केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी के 23 सितंबर, 2020 को कोरोना संक्रमित होने के कारण निधन के बाद खाली हो गई थी। इसके बाद कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन होने के कारण बसवकल्याण सीट भी खाली हो गई थी। मस्की का चुनाव भी 23 मार्च तक संपन्न हो जाना चाहिए। अयोग्य कांग्रेस विधायक प्रताप गौड़ा पाटिल के भाजपा में जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो