scriptकेंद्र की लचर आर्थिक नीति के कारण नकदी संकट: कांग्रेस | Cash crisis due to the Center's lethargic economic policy: Congress | Patrika News

केंद्र की लचर आर्थिक नीति के कारण नकदी संकट: कांग्रेस

locationबैंगलोरPublished: Apr 19, 2018 08:48:05 pm

Submitted by:

Sanjay Kumar Kareer

भाजपा ने वादा किया था कि वह देश को कैशलेस बनाएगी जो अब साकार हो गया है

congress party
बेंगलूरु. कांग्रेस ने देश के विभिन्न भागों में नकदी की कमी के मुद्दे पर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लचर आर्थिक नीति के कारण के देश के एटीएम नकदी की कमी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, भाजपा ने वादा किया था कि वह देश को कैशलेस बनाएगी जो अब साकार हो गया है और देश के आम लोग नकदी संकट से जूझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के समय कहा था कि विमुद्रीकरण से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा जबकि सच्चाई यह है कि देश में भ्रष्टाचार कई गुणा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि देश में भ्रष्टाचार दूर होने के बदले भाजपा की संपत्ति और चंदे में 80 प्रतिशत की वृद्धि हो गई। उन्होंने पूछा, तो बताएं कि विमुद्रकीरण का असली फायदा किसे मिला?
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ऐसा निर्णय अचानक नहीं लिया था बल्कि एक सोची समझी योजना के तहत यह सब किया गया।
देश में नकदी की समस्या इस समय नहीं हुई है बल्कि पिछले डेढ़ महीने से देश के ग्रामीण भागों में गंभीर नकदी संकट है और शादी का मौसम शुरू होने के कारण नकदी संकट के कारण लोग परेशान हैं। चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों और विमुद्रीकरण के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि देश की खराब अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोग विदेशों में मजे कर रहे हैं और देश के आम लोग नकदी संकट से जूझ रहे हैं।
————-

जमखंडी और अथानी में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बेंगलूरु. दक्षिण और तटीय कर्नाटक के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश दर्ज की गई। बेंगलूरु मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बागलकोट के जमखंडी और बेलगावी के अथानी में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। खजुरी, अफजलपुर, राडेवादगी और पूरे कलबुर्गी जिले, मेंगलूरु, किरावत्ती, लोण्डा, हुब्बली, लोकापुर, कुंदर्गी, विजयपुर, भागमंडल, कोगडू, शृंगेरी में 30 मिमी तक बारिश हुई। कोप्पल, मंड्या, मैसूरु, रायचूर, रामनगर, शिवमोग्गा, तुमकुरु, उडुपी, उत्तर कन्नड़, विजयनगर, यादगीर जिलों के विभिन्न हिस्सो में 10 से 20 मिमी तक बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रेल को राज्य के सभी हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 21 और 23 अप्रेल को उत्तर-दक्षिण कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश होने की संभावना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो