scriptसीबीआई ने भटकल में कई लोगों से की पूछताछ | CBI questioned many people in Bhatkal | Patrika News

सीबीआई ने भटकल में कई लोगों से की पूछताछ

locationबैंगलोरPublished: Jul 11, 2021 12:27:33 pm

जर्मन बेकरी बम विस्फोट मामला

cbi.png
बेंगलूरु. केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआर्ई) की एक टीम पुणे में 2010 में हुए जर्मन बेकरी बम विस्फोट मामले से संबंधित कुछ दस्तावेजों और सबूतों की तलाश में उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल पहुंची है। जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में भटकल निवासी रियाज भटकल प्रमुख आरोपी है। इसका रिश्तेदार भटकल में बेकरी चलाता था।
सीबीआई अधिकारियों ने बेकरी और अन्य जगहों पर जाकर छानबीन की। अधिकारियों ने कई इलाकों का दौरा किया और लोगों से पूछताछ की।
बताया जाता है कि रियाज और इसका भाई इकबाल भटकल दोनों मुंबई में पैदा हुए थे। उनके परिवार का संबंध भटकल से था। इसलिए परिवार के सभी सदस्य नाम के साथ भटकल लगाते हैं।
दोनों भाइयों के कई रिश्तेदार भटकल और उत्तर कन्नड़़ जिले में रहते हैं। रियाज और इकबाल ने मुम्बई में रहते हुए बेंगलूरु में पासपोर्ट बनाया था। पासपोर्ट के लिए उनके दस्तावेजों की भी जांच हो रही है।
17 की मौत हुई और 60 घायल

मालूम हो कि सीबीआई अधिकारी दिसंबर 2010 में पुणे में जर्मन बेकरी में हुए बम विस्फोट की जांच कर रहे हैं जिमसें 17 लोगों की मौत हुई और 60 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस मामले में मुंबई एटीएस ने जांच कर रियाज और इकबाल का हाथ होने का पता लगाया था।
इस घटना के बाद दोनों भाई पाकिस्तान फरार हो गए थे। इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। बताया जाता है कि बम विस्फोट कराने के लिए रियाज ने 34 किलो ग्राम आरडीएक्स की आपूर्ति की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो