बैंगलोर

जयंतसेन का 37 वां पाटोत्सव मनाया

तपस्वियों का हुआ बहुमान

बैंगलोरFeb 16, 2020 / 07:13 pm

Yogesh Sharma

जयंतसेन का 37 वां पाटोत्सव मनाया

मैसूरु. अखिल भारतीय राजेन्द्रसूरी महिला परिषद के तत्वावधान में रविवार को जयन्त सेन सूरी का 37 वां पाटोत्सव महावीर भवन परिसर में मनाया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर नवकार मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वर्ष भर में पांच सौ मौन सामायिक करने वालों का परिषद की ओर से तिलक, पुष्पहार और शाल ओढ़ा कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम के अतिथि सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ के सचिव भैरुमल राठोड़, सुविधिनाथ राजेन्द्र सूरी ट्रस्ट के अध्यक्ष शान्तिलाल हरण व प्रकाश वाणीगोता का बहुमान किया गया। ह्यूमन टच के अध्यक्ष विक्रम हरण में विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय सगठन मंत्री बबिता बेन, मैसूरु महिला परिषद अध्यक्ष कंचन बेन, सचिव सीमा बेन मौजूद रहीं। संचालन सीमा बेन व अरविंद वोहरा ने किया।

पदयात्रियों का जत्था रवाना
शिवरात्रि पर पहुंचेंगे मंजुनाथ स्वामी मंदिर
मंड्या. अरकेश्वरा पदयात्री सेवा समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर धर्मशाला में भगवान मंजुनाथ स्वामी के दर्शन करने के लिए पदयात्रियों का जत्था रविवार को मंड्या स्थित अयाप्पा स्वामी मंदिर से रवाना हुआ। समिति के अध्यक्ष जवरेगौड़ा ने बताया कि यह 15 वीं पदयात्रा है। पदयात्रा में 170 पदयात्री भाग ले रहे हैं। पदयात्री महाशिवरात्रि के दिन धर्मशाला पहुंचकर भगवान मंजुनाथ स्वामी के दर्शन करेंगे। पदयात्रा में समिति से सतीश , शशिकुमार, बोरेगौडा उपस्थित थे।

Home / Bangalore / जयंतसेन का 37 वां पाटोत्सव मनाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.