scriptपुराने कृषि पंप बदलने की योजना लाए केंद्र: कृष्णा | Center plans to replace old agricultural pumps: Krishna | Patrika News

पुराने कृषि पंप बदलने की योजना लाए केंद्र: कृष्णा

locationबैंगलोरPublished: Jun 25, 2019 11:26:13 pm

पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एसएम कृष्णा ने ऊर्जा बचाने के लिए देश में राष्ट्रीय ऊर्जा कुशल कृषि पंप कार्यक्रम लागू करने की बात कही है।

पुराने कृषि पंप बदलने की योजना लाए केंद्र: कृष्णा

पुराने कृषि पंप बदलने की योजना लाए केंद्र: कृष्णा

बेंगलूरु. पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता एसएम कृष्णा ने ऊर्जा बचाने के लिए देश में राष्ट्रीय ऊर्जा कुशल कृषि पंप कार्यक्रम लागू करने की बात कही है। उन्होंने केंद्र सरकार को सुझाव दिया है कि इसे प्रधानमंत्री शस्य श्यामला कृषि समृद्धि योजना के तहत लागू किया जाए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि यह कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकारों की भागीदारी से लागू किया जा सकता है। लागत में केंद्र की भागीदारी 75 फीसदी और राज्य की 25 फीसदी होगी।


देश में 2.1 करोड़ से अधिक किसान पुराने एवं पारंपरिक पम्प सेट का उपयोग कर रहे हैं और अगर यह परियोजना लागू की जाती है और पुराने पम्प सेट की जगह ऊर्जा कुशल पंप लगाए जाते हैं तो लगभग 30 फीसदी ऊर्जा बचाई जा सकती है। इससे लगभग 52 अरब यूनिट बिजली की बचत होगी।

फिलहाल कृषि क्षेत्र में बिजली की खपत 173.2 अरब यूनिट है। अगर नए पंप सेट लगाए जाएं तो 5.6 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा है कि इस कार्यक्रम से करोड़ों किसानों को अपने पुराने ऊर्जा खपाऊ कृषि पंपों को नए ऊर्जा कुशल पंपों से बदलने का मौका मिलेगा।


इस कार्यक्रम को आगामी 5 जुलाई के बजट में अगर शामिल किया जाता है तो अच्छा रहेगा। कर्नाटक में इस कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से पांच वर्षों में लागू किया जा सकता है ताकि वित्तीय भार नहीं बढ़े।

वृद्ध की मृत्यु, तीन लोग घायल
हुब्बल्ली. तालुक के कुसुगल गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार वाहन के आगे का एक्सल टूटने पर वाहन पलट गया। इससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हुई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में रायनाल गांव के निवासी एवं राज्य परिवहन निगम के सेवनिवृत्त चालक गदिगेप्पा यल्लप्पा अरकेरी (6 5) की मृत्यु हो गई।


इसी गांव के नागप्पा अरकेरी (68) शिवक्का उल्लागड्डी (55) तथा रुद्रप्पा हुब्बल्ली (35) गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा और तीन जनों को मामूली चोटें भी आई। घायलों को किम्स में भर्ती कराया गया है। गदिगेप्पा अरकेरी के भतीजे की पुत्री का रिश्ता तय करने हालकुसुगल गांव जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। हुब्बल्ली ग्रामीण थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो