scriptबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र: देवगौड़ा | Center should declare flood as national disaster: Deve Gowda | Patrika News

बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र: देवगौड़ा

locationबैंगलोरPublished: Aug 12, 2019 07:07:29 pm

तत्काल सहायता जारी करने की भी मांग
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र

 

bangalore news

बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र: देवगौड़ा

बेंगलूरु. जनता दल-एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने राज्य में बाढ़ के हालात को अत्यंत चिंताजनक बताते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बाढ़ राहत कार्य के लिए तत्काल सहायता जारी करने की भी मांग की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम लिखे पत्र में देवगौड़ा ने बाढ़ पीडि़तों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए कम से कम 5 हजार करोड़ रुपए की अंतरिम सहायता जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में राज्य सरकार की रिपोर्ट की प्रतीक्षा करने के बजाय तत्काल धन जारी करना चाहिए।
देवगौड़ा ने पत्र में राज्य के लोगों को हुए जान माल को पहुंचे भारी नुकसान का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की सहायता से बाढ़ के कारण बेघर लोगों के जीवन का पुनर्निर्माण करने की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि बाढज़नित हादसों में अब तक 42 लोग अपना जीवन गंंवा चुके हैं और लाखों हेक्येटर भूमि में खड़ी फसलें बरबाद हो चुकी हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो