scriptडूबती हुई नैया है कांग्रेस : नलिनकुमार कटेल | Century old congress is now drowning ship | Patrika News
बैंगलोर

डूबती हुई नैया है कांग्रेस : नलिनकुमार कटेल

135 वर्ष पहले वर्ष 1885 में स्थापित कांग्रेस को अब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष का चयन करना संभव नहीं हो रहा है।इससे साबित होता है कि कांग्रेस अब एक डूबती हुई नैया के समान है।प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटेल ने यह बात कही।

बैंगलोरFeb 25, 2020 / 09:10 pm

Sanjay Kulkarni

डूबती हुई नैया है कांग्रेस : नलिनकुमार कटेल

डूबती हुई नैया है कांग्रेस : नलिनकुमार कटेल

बेंगलूरु.प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटेल ने चामराजपेट में मंगलवार को शहर दक्षिण जिला इकाई के अध्यक्ष एनआर रमेशकुमार के पदग्रहण समारोह में भाग लेते हुए कहा कि भाजपा में हर तीन वर्ष को अध्यक्ष बदला जाता है।लेकिन कांग्रेस में वर्ष 2014 में चयनित सोनिया गांधी अध्यक्ष पद का दायित्व निभा रही है।कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव ने राज्य में उपचुनाव में पार्टी की हार के बाद त्यागपत्र दिया है। लेकिन अभी तक केपीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए किसी का चयन करने में कांग्रेस पार्टी विफल रही है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी तथा सिद्धरामय्या पर निशाना साधते हुए कहा कि इनमे से एक मुख्यमंत्री स्वयं आंसू बहाने के लिए मशहूर है तो दूसरे ने राज्य की जनता को आंसू बहाने के लिए मजबूर किया है। इसके विपरित अब राज्य को बीएस यडियूरप्पा के रूप में ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो समाज के हर वर्ग के साथ न्याय कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हाल में शहर के फ्रीडमपार्क में आयोजित कार्यक्रम में देशद्रोही नारे लगानेवाली युवति का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने परोक्ष रूप से समर्थन किया है।इससे स्पष्ट होता की कांग्रेस का हाथ किसके साथ है। उन्होंने व्यंगात्मक लिहाजे में कहा कि जब डीके शिवकुमार तिहार जेल में थे तब उनको देश के इतिहास का अध्ययन करने के लिए पर्याप्त समय था।लेकिन शिवकुमार ने इस समय का सदुपयोग नहीं किया है।
राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा कि बेंगलूरु शहर में भाजपा की जड़े मजबूत करने के लिए हमें अथक प्रयास करने होंगे। शहर में भाजपा संगठन को प्रेरणा देने वाले अनंतकुमार तथा विजयकुमार जैसे नेताओं को हमने खो दिया है। ऐसी स्थिति में पार्टी को मजबूत करने चुनौती हमारे सामने है। संगठन को मजबूत करने के लिए अब बेंगलूरु शहर में अब उत्तर मध्य तथा दक्षिण जिलों का गठन किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो