scriptचंद्रयान-2 के आर्बिटर ने ली चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तस्वीर | Chandrayaan-2 Arbiter took picture of Moon's South Pole | Patrika News

चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने ली चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तस्वीर

locationबैंगलोरPublished: Oct 05, 2019 05:24:18 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जहां लैंडर विक्रम (Lander Vikram) को उतरना था वहां 7 सितम्बर को सूर्योदय होना था इसलिए 5 सितम्बर को जिस हिस्से की तस्वीर ली गई है वहां अंधेरा होगा।

चंद्रयान-2 के आर्बिटर ने ली चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की तस्वीर

SOUTH POLE OF MOON

बेंगलूरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो (ISRO) ने चंद्रयान-2 (CHANDRYAAN-2) के ऑर्बिटर द्वारा चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) की ली गई तस्वीरें जारी की है।

यह तस्वीर 5 सितम्बर को ली गई थी। हालांकि, ये तस्वीरें उस क्षेत्र की नहीं है, जहां लैंडर विक्रम (Lander Vikram) को सॉफ्ट लैंडिंग करनी थी।
चूंकि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जहां लैंडर विक्रम को उतरना था वहां 7 सितम्बर को सूर्योदय होना था इसलिए 5 सितम्बर को जिस हिस्से की तस्वीर ली गई है वहां अंधेरा होगा।

इन तस्वीरों में लंबी छाया स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। ऑर्बिटर के पे लोड हाई रिजोल्यूशन कैमरा (एचआरसी) से ली गई यह तस्वीरें हाई रिजोल्यूशन वाली हैं।
SOUTH POLE OF MOON
इन तस्वीरों में छोटे-छोटे क्रेटर भी देखे जा सकते हैं। यह तस्वीरें 74 डिग्री अक्षांश और 54 डिग्री देशांतर के बीच की है। लैंडर विक्रम को दो क्रेटरों मेंजेनेन्स सी और सिपैलियस एन के बीच उतरना था, जो 71 डिग्री दक्षिणी देशांतर के आसपास है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो