scriptट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक बदलाव | change of train timing | Patrika News

ट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक बदलाव

locationबैंगलोरPublished: Oct 09, 2019 06:08:45 pm

Submitted by:

Yogesh Sharma

कुछ ट्रेनों का 10 से प्रभावी

ट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक बदलाव

ट्रेनों के परिचालन समय में आंशिक बदलाव

बेंगलूरु. दक्षिण पश्चिम रेलवे ने ट्रेनों की समयसारिणी में आज से कुछ बदलाव किया है। रेलवे की विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 12608 केएसआर बेंगलूरु-चेन्नई सेंट्रल लालबाग एक्सप्रेस केएसआर बेंगलूरु से 06.33 बजे के बजाय 06.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12610 मैसूरु-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस केएसआर बेंगलूरु से दो मिनट पूर्व 08.00 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 16217 मैसूरु-साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस केएसआर बेंगलूरु से 15 मिनट पूर्व 08.00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 76553 केएसआर बेंगलूरु-धर्मपुरी डेमू पैसेंजर केएसआर बेंगलूरु से पांच मिनट पूर्व 18.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 16522 केएसआर बेंगलूरु-बंगारपेट मेमू केएसआर बेंगलूरु से 19.35 बजे के बजाय 19.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 17317 हुब्बल्ली -लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस हुब्बल्ली से 15.45 बजे के बजाय 15.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 22686 चंडीगढ़-यशवंतपुर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस हुब्बल्ली से 12 अक्टूबर से 22.40 बजे के बजाय 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 12630 हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांंति एक्सप्रेस हुब्बल्ली शुक्रवार से 22.40 बजे की बजाय 22.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 16542 पंढरपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस शुक्रवार से हुब्बल्ली से 22.40 बजे की बजाय 22.30 बजे प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 16590 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)-केएसआर बेंगलूरु एक्सप्रेस हुब्बल्ली से 22.55 बजे की बजाय 22.40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 51419 मिरज-हुब्बल्ली पैसेंजर 15.15 बजे के बजाय 15.25 बजे हुब्बल्ली पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 11006 पुड्डूचेरी-दादर एक्सप्रेस हुब्बल्ली 15.05 बजे के बजाय 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 11022 तिरुनेलवेली-दादर एक्सप्रेस हुब्बल्ली से 15.05 के बजाय 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 11036 मैसूरु-दादर एक्सप्रेस हुब्बल्ली से 15.10 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 16587 यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस हुब्बल्ली से 14.50 के बजाय 15.00 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 11423 सोलापुर- हुब्बल्ली एक्सप्रेस हुब्बल्ली 14.15 के बजाय 14.25 बजे पहुंचेगी। सोलापुर – अन्नगरी के बीच इस ट्रेन के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ट्रेन संख्या 11424 हुब्बल्ली-सोलापुर दैनिक एक्सप्रेस 15.00 बजे के बजाय 14.45 बजे हुब्बल्ली से प्रस्थान करेगी। मल्लापुर-सोलापुर के बीच इस ट्रेन के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो