भगवान पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक पर हुआ जप-अनुष्ठान
विजयनगर तेरापंथ सभा भवन

बेंगलूरु. विजयनगर तेरापंथ सभा भवन के तत्वावधान में एवं मागड़ी रोड में आयोजित भगवान पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक उत्सव पर प्रवचन में साध्वी डॉ. मंगल प्रज्ञा ने कहा कि जैन परंपरा में तीर्थंकर पाश्र्वनाथ की साधना एवं शक्तियुक्त मंत्रों के व्यापक प्रभाव का विवरण मिलता है। भगवान पाश्र्व जयंती पर शक्ति मंत्रों की साधना की जाती है। आत्म साधना के लिए पाश्र्वनाथ की आराधना सशक्त स्तंभ है।
साध्वी ने श्रावकों को जप अनुष्ठान करवाया। श्रध्दालुओं ने उपवास एवं एकासन की साधना की। तेरापंथ सभा के मंत्री मंगल कोचर ने कहा कि भगवान पाश्र्वनाथ की आराधना नई शक्ति का संचार करती हैं। कन्या मंडल एवं महिला मंडल ने समूह गान किया। प्रेम भंसाली ने विचार व्यक्त किए। महेंद्र सुराणा परिवार ने साध्वी वृंद के प्रति आभार जताया। साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी राजुल प्रभा, साध्वी चैतन्य प्रभा, साध्वी शौर्य प्रभा ने संगीत का संगान किया।
इस अवसर पर सभा सहमंत्री प्रकाश गांधी, तेयुप से पवन चावत, टी दासरहल्ली तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष लोकेश बोहरा, मंत्री कन्हैयालाल गांधी, मनोज मेहता, रमेश बाबेल, भगवतीलाल मांडोत, तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारियों, महिला मंडल अध्यक्ष रत्ना मंाडोत, पूर्णिमा कठोतिया आदि ने टी दासरहल्ली पधारने की विनती की। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने साध्वियों के आगमन को सौभाग्य बताया। संचालन साध्वी सुदर्शनप्रभा ने किया।
अब पाइए अपने शहर ( Bangalore News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज