scriptमेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान | Chhath puja mahotsav | Patrika News

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

locationबैंगलोरPublished: Nov 15, 2018 07:45:51 pm

Submitted by:

Rajendra Vyas

छठ पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया

samman

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

बेंगलूरु. भोजपुरी समाज सेवा समिति की ओर से समाजसेवा समिति का आठवां छठ पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक संजय सिंह उज्जैन, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश पटेल एवं सचिव शशिभूषण झा ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं। समिति की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सांसद पीसी मोहन तथा शान्तिनगर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष वासुदेव मूर्ति ने भाग लिया।
इलेक्ट्रिक मर्चेन्ट एसोसिएशन के चुनाव
बेंगलूरु. दी इलेक्ट्रिक मर्चेन्ट एसोसिएशन बेेंगलोर का गठन किया गया। 2018 से 2020 तक के लिए कांतिलाल सियाल अध्यक्ष चुने गए। अन्य पदाधिकारियों में गौतमचंद लुंकड़ सचिव, प्रदीप डोसी उपाध्यक्ष, मनीष लुंकड़ कोषाध्यक्ष, भरत राजपुरोहित सह सचिव चुने गए। कार्यकारिणी में भरत कोठारी, अजय, महेन्द्र, अजय बाफना, सुनील सीरवी, किरण लूणावत, प्रदीप डोसी, आनंद बाटिया व महावीर चंद लुंकड़ मनोनीत हुए।
पिंजरापोल गौशाला का निरीक्षण
मैसूरु. नगर निगम आयुक्त जगदीश ने गौशाला में गायों की देखभाल एवं चारा पानी आपूर्ति को लेकर जायजा लिया। पिंजरापोल सोसायटी उपाध्यक्ष हंसराज पगारिया ने उनको जानकारी दी। उन्होंने सरकार से सहयोग की मांग की। आयुक्त ने गौशाला में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश, हरीश, विनय व राजस्थान विष्णु सेवा संघ के अध्यक्ष चंद्रसिंह राजपुरोहित मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो