scriptयेडियूरप्पा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा | Chief minister claims victory in by-elections | Patrika News

येडियूरप्पा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा

locationबैंगलोरPublished: Nov 09, 2020 07:36:13 pm

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

भारी अंतर से जीतेंगे दोनों विधानसभा सीटें

येडियूरप्पा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा

येडियूरप्पा ने किया उपचुनाव में जीत का दावा

बेंगलूरु. राज्य के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव के नतीजे आने से पहले मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने विश्वास जताया है कि उनकी पार्टी भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।येडियूरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा कि राजराजेश्वरी नगर और सिरा विधानसभा उपचुनाव दोनों में भाजपा भारी अंतर से जीत हासिल करेगी।
आरआर नगर सीट 35-40 हजार के अंतर से और सिरा लगभग 20 से 25 हजार वोटों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि वे यह आज नहीं कह रहे हैं। उपचुनाव से पहले और मतदान के दिन भी ऐसा ही कहा था। कांग्रेस ने उनकी भविष्यवाणी को हल्के में लिया लेकिन परिणाम आने पर सच्चाई मालूम हो जाएगी।
उन्होंने कहा ‘अगर येडियूरप्पा कुछ बोल रहे हैं तो दस बार सोचकर और जनता की नब्ज पहचानकर कह रहे हैं। यह तय है कि हम दोनों सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।Ó यह पूछे जाने पर कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने भी दोनों सीटें जीतने का दावा किया है उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। लेकिन, नतीजे 10 नवंबर को मालूम हो जाएंगे।
एग्जिट पोल में संकेत मिले हैं कि भाजपा विधानसभा उपचुनाव में क्लीन स्वीप करेगी। राजराजेश्वरी नगर और सिरा दोनों उपचुनावों के एग्जिट पोल में भाजपा को आगे दिखाया गया है। 3 नवंबर को हुए उपचुनाव में राजराजेश्वरी नगर में 45.54 फीसदी और सिरा में 84.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो