scriptयेडि की दो टूक, नाराज हैं तो आलाकमान से शिकायत करें | Chief minister warns disssidents | Patrika News

येडि की दो टूक, नाराज हैं तो आलाकमान से शिकायत करें

locationबैंगलोरPublished: Jan 16, 2021 05:33:08 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

नाराज भाजपा विधायकों को चेतावनी

येडि की दो टूक, नाराज हैं तो आलाकमान से शिकायत करें

येडि की दो टूक, नाराज हैं तो आलाकमान से शिकायत करें

बेंगलूरु. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सत्तारूढ़ भाजपा में नाराजगी जताने वाले विधायकों से मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने दो टूक कहा है कि अगर उन्हें शिकायत है तो सीधे केंद्रीय नेतृत्व से बात करें।यहां गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए येडियूरप्पा ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। जिन विधायकों को कोई शिकायत है, वे सीधे आलाकमान से बात कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘हमने कल मंत्रिमंडल का विस्तार किया। हमने आलाकमान के निर्देशानुसार एक पद खाली रखा है। मैंने देखा है कि कुछ विधायक यह आरोप लगा रहे हैं कि उन्हें मंत्री पद नहीं मिला। मैंने सीमित विकल्पों और एक सीमा में बंधे होने के बावजूद अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। कुछ लोगों ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। मैं उन सभी विधायकों से अनुरोध करता हूं कि मुझ पर जो आरोप लगा रहे हैं कि वे पार्टी आलाकमान से बात करें।Ó येडियूरप्पा ने आगे कहा ‘विधायकों को केंद्रीय नेतृत्व के सामने बोलने से कोई नहीं रोक रहा है।
लेकिन, यहां-वहां प्रतिक्रिया व्यक्त करना उचित नहीं है। यह पार्टी फोरम के लिए अच्छा नहीं होगा। भ्रम पैदा नहीं करें।Óदरअसल, एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार किया, जिसमें 7 नए मंत्रियों को शामिल किया गया जबकि एक मंत्री एच.नागेश को मंत्रिमंडल से हटाया गया। जुलाई 2019 में मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद येडियूरप्पा का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार था जिसमें उमेश कत्ती, अरविंद लिंबावली, एमटीबी नागराज, मुरुगेश निराणी, आर शंकर, सी पी योगेश्वर और एस अंगारा को मंत्री बनाया गया।
अब सिर्फ राज्य के विकास पर ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उनका पूरा ध्यान राज्य के विकास पर होगा। वे इस साल किसान हितैषी बजट पेश करेंगे और राज्य को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा ‘सरकार को राज्य के विकास पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अब हमारा पूरा फोकस राज्य के विकास पर होगा इसमें कोई बाधा नहीं बन सकता।
केंद्रीय नेताओं के आशीर्वाद से मैं अब सिर्फ राज्य के विकास के लिए काम करूंगा। इस महीने के अंत में विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है और मार्च में हम बजट सत्र बुलाएंगेे। उनकी कोशिश होगी कि वे एक अच्छा और किसान हितैषी बजट पेश करें।Ó
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो