script

हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत का सवाल ही नहीं : सीएम

locationबैंगलोरPublished: Apr 12, 2021 05:23:34 am

Submitted by:

Sanjay Kulkarni

हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संकेत

हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत का सवाल ही नहीं : सीएम

हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत का सवाल ही नहीं : सीएम

बेंगलूरु. युगादी से पहले सरकारी बसों का परिचालन ठप होने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानियों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा ने हड़ताली परिवहन निगम कर्मचारियों से बातचीत करने की संभावना को खारिज कर दिया और तत्काल ड्यूटी पर लौटने की अपील की।
मस्की विधानसभा क्षेत्र के मुदगल गांव उपचुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में येडियूरप्पा ने कहा कि वे हड़ताली कर्मचारियों ने तत्काल काम पर लौटने की अपील करते हुए कहना चाहते हैं कि वे अपने खिलाफ होने वाली किसी कार्रवाई के लिए खुद जिम्मेवार होंगे। हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का संकेत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पता है कि हालात से कैसे निपटना है।
कोई समझौता नहीं होगा

जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं उनका वेतन नहीं जारी किया जाएगा। अगर कर्मचारी दो दिन में ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो सरकार समुचित कार्रवाई करेगी और इसके लिए कर्मचारी खुद जिम्मेदार होंगे। उधर, परिवहन मंत्री लक्ष्मण सवदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि आगामी तीन-चार दिन में परिवहन व्यवस्था सामान्य स्थिति को लौटेगी।
बीदर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवदी ने कहा कि परिवहन निगम कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। एस्मा कानून को लागू करने की जरूरत नहीं है। कर्मचारी हड़ताल वापस लेंगे। शनिवार को एक हजार तथा रविवार को 1500 बसों ने परिचलन शुरू किया है। सोमवार को दो हजार बसें चलेंगी।
विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरामय्या के भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों के बारे में पूछे जाने पर येडियूरप्पा ने कहा कि सिद्धू को इस तरह हल्के अंदाज में नहीं बोलना चाहिए। येडियूरप्पा ने कहा कि अभी वे इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त करेंगे और सिद्धू को उपचुनावों के परिणाम से जवाब मिल जाएगा। तब उन्हें पता चलेगा कि कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं।
उपचुनावों में भाजपा की जीत का दावा करते हुए येडियूरप्पा ने कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के बारे में जो बात कही थी वह सही साबित हुई थी। इस बार तीनों सीटों के उपचुनाव में भाजपा जीतेेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोरोना की स्थिति बिगड़ी तो सरकार अन्य जिलों में भी रात्रिकालीन कफ्र्यू लगाने में नहीं हिचकिचाएगी। उन्होंने लोगों से कोरोना सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।

ट्रेंडिंग वीडियो