scriptरेल कर्मियों के बच्चों ने उकेरी अपनी कल्पना | पर्यावरण दिवस पर हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन | Patrika News
बैंगलोर

रेल कर्मियों के बच्चों ने उकेरी अपनी कल्पना

विश्व पर्यावरण दिवस पर दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बैंगलोरJun 06, 2024 / 06:58 pm

Yogesh Sharma

पर्यावरण दिवस पर हुआ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

बेंगलूरु. विश्व पर्यावरण दिवस पर दक्षिण पश्चिम रेलवे की ओर से बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों के बच्चों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता हुब्बल्ली के गदग रोड स्थित रेल सौधा के पीसीएमएम कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई।प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पंद्रह उत्साही बच्चों ने अपनी कलाकृति के माध्यम से पर्यावरण के प्रति अपनी रचनात्मकता और चिंता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण पर केंद्रित था, जिसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में अपने विचार और जागरुकता व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रयासों और रचनात्मकता के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दक्षिण पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ए.के. सिरोही ने की। उन्होंने युवा प्रतिभागियों के समर्पण और कलात्मक कौशल को देखकर संतोष व्यक्त किया।

Hindi News/ Bangalore / रेल कर्मियों के बच्चों ने उकेरी अपनी कल्पना

ट्रेंडिंग वीडियो