scriptदावेदारों ने बढ़ाई परेशानी, भाजपा ने बनाई समिति | Claimants increased problem, BJP formed committee | Patrika News

दावेदारों ने बढ़ाई परेशानी, भाजपा ने बनाई समिति

locationबैंगलोरPublished: Sep 26, 2019 03:41:54 pm

BBMP Mayor election latest news, बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के महापौर चुनाव की खातिर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने विधायक एस. रघु के नेतृत्व में समिति का गठन किया है।

दावेदारों ने बढ़ाई परेशानी, भाजपा ने बनाई समिति

दावेदारों ने बढ़ाई परेशानी, भाजपा ने बनाई समिति

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के महापौर चुनाव की खातिर प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा ने विधायक एस. रघु के नेतृत्व में समिति का गठन किया है।

पार्टी के कई पार्षदों ने समिति समक्ष दावेदारी पेश की। समिति में पांच सदस्य भी हैं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एसआर विश्वनाथ ने दावेदारों से चर्चा कर उनके आवेदन स्वीकारे। महापौर पद के दावेदारों में बीबीएमपी में नेता प्रतिपक्ष पद्मनाभ रेड्डी, गोविंदराज नगर के पार्षद उमेश शेट्टी, काडु मल्लेश्वर के पार्षद मंजुनाथ, कुमारस्वामी लेआउट के एल. श्रीनिवास, जोगूपाल्या के एम. गौतम कुमार, कत्रिगुप्पे के एम. वेंकटेश और जक्कूर वार्ड के पार्षद मुनीन्द्र कुमार ने विश्वनाथ से अपनी क्षमताएं बताईं। विधायक रघु ने बताया कि प्रदेश में पार्टी की सरकार बनने बाद पालिका में सत्ता पाने की रणनीति बनाई गई है। बीएस येड्डियूरप्पा ने उनसे किसी के दबाव में नहीं आने को कहा है।
रघु के अनुसार भाजपा के अलावा अयोग्य पूर्व विधायकों के समर्थक पार्षद भी अपने पक्ष में लामबंदी कर रहे हैं। पद्मनाभ रेड्डी ने गत चार साल से नेता प्रतिपक्ष के तौर पर अच्छा काम किया है। भाजपा के पार्षदों ने दावा किया है कि जनता दल-एस से आए पद्मनाभ रेड्डी को गत चार साल नेता प्रतिपक्ष का पद दिया गया। इसलिए महापौर पद के लिए भाजपा के मूल पार्षदों को मौका दिया जाना चाहिए। भाजपा के सात पार्षदों ने अभी तक अपनी दावेदारी पेश की है, इनके नाम पर विमर्श के बाद पार्टी के सभी पार्षदों की बैठक कर सुझाव लिए जाएंगे।
सीएम करेंगे अंतिम निर्णय
पालिका क्षेत्र के पार्टी विधायकों, सांसदों से चर्चा कर येडियूरप्पा को रिपोर्ट पेश की जाएगी। मुख्यमंत्री ही महापौर, उप महापौर और विभिन्न १२ स्थायी समितियों के चेयरमैन और सदस्य पदों के उम्मीदवारों पर अंतिम निर्णय करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो