बैंगलोर

बालाजी के दरबार में पहुंचे सीएम, किया पूजा-पाठ

धर्मशाला के लिए किया भूमि पूजन

बैंगलोरSep 24, 2020 / 05:34 pm

Santosh kumar Pandey

,,,

बेंगलूरु. पुत्र पर भ्रष्टाचार के आरोप और राज्य में नेतृत्व में बदलाव की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा बालाजी के दरबार में पहुंचे और गुरुवार को पूजा-अर्चना की। आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में उनका स्वागत किया गया।
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (ttd) के अध्यक्ष वाई वी सुब्बारेड्डी, कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंघल और अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी (eo) धर्म रेड्डी ने बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने बालाजी के ब्रह्मोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित गरुड़ सेवा उत्सव में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार की तरफ से भगवान बालाजी के गरुड़ सेवा के सम्मान में पवित्र वस्त्र भी समर्पित किया। दर्शन के बाद वैदिक विद्वानों ने मुख्यमंत्री को वैदिक मंत्रों के साथ आशीर्वाद दिया।
धर्मशाला का भूमि पूजन
बाद में उन्होंने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के साथ राज्य के श्रध्दालुओं के लिए तिरुमला पहाड़ी पर एक विशाल धर्मशाला के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। सात एकड़ की भूमि में यह विशाल धर्मशाला लगभग 200 करोड़ रुपयों की लागत से बनाई जाएगी।

Hindi News / Bangalore / बालाजी के दरबार में पहुंचे सीएम, किया पूजा-पाठ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.