scriptसीएम ने कोविड -19 रोकने के उपायों की जानकारी दी | CM informed about measures to stop Kovid-19 | Patrika News

सीएम ने कोविड -19 रोकने के उपायों की जानकारी दी

locationबैंगलोरPublished: Mar 29, 2020 03:54:50 pm

मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा ने रविवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई और विपक्षी दलों के नेताओं को राज्य में कोरोनोवायरस को रोकने के लिए सरकार की ओर से किए गए उपायों से अवगत कराया।

सीएम ने कोविड -19 रोकने के उपायों की जानकारी दी

सीएम ने कोविड -19 रोकने के उपायों की जानकारी दी

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री बी एस येडियूरप्पा ने रविवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई और विपक्षी दलों के नेताओं को राज्य में कोरोनोवायरस को रोकने के लिए सरकार की ओर से किए गए उपायों से अवगत कराया।
विधानसभा में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं 13 मार्च से नियमित रूप से कोविड -19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए बैठकें कर रहा हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के आदेशों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के साथ एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी नेताओं को राज्य में उपलब्ध दवाओं, क्लिनिक्स, चिकित्सकों के बचाव के लिए किए गए उपायों और क्वारंटाइन रूम की जानकारी दी।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बी. श्रीरामुलू, चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर, आईटी-बीटी मंत्री सीएन अश्वथ नारायण, उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धरामैया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार, जेडी-एस नेता एचडी रेवन्ना आदि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो