scriptसिद्धूद्धरामय्या, कुमारस्वामी व श्रीरामुलू अपने मत से वंचित | CM Siddaramaiah, Kumaraswamy and Sriramulu deprived of their opinion | Patrika News

सिद्धूद्धरामय्या, कुमारस्वामी व श्रीरामुलू अपने मत से वंचित

locationबैंगलोरPublished: May 13, 2018 09:08:45 pm

सिद्धरामय्या, जद(ध) के प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी तथा भाजपा के श्रीरामुलु को अपने दोनों क्षेत्रों में मतदान का मौका नहीं मिला.

CM Siddaramaiah

बेंगलूरु. दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, जद(ध) के प्रदेश अध्यक्ष एच डी कुमारस्वामी तथा भाजपा के श्रीरामुलु को अपने दोनों क्षेत्रों में मतदान का मौका नहीं मिला क्योंकि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं था। उन्हें दूसरे क्षेत्र में मतदान करना पड़ा। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या मैसूर जिले के चामुंडेश्वरी तथा बागलकोट जिले के बादामी क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उनका नाम मैसूरु जिले के वरुणा विधानसभा क्षेत्र की सूची में होने से उन्होंने वरुणा में मतदान किया जहां पर उनके पुत्र डॉ यतिंद्रा चुनाव मैदान में हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी की भी यही हालत रही। रामनगर तथा चन्नपट्टण से चुनाव लड़ रहे कुमारस्वामी का नाम रामनगर जिले के मागड़ी तहसील के केतगानहल्ली गांव की मतदाता सूची में होने से वे रामनगर तथा चन्नपट्टणा में मतदान नहीं कर सके। भाजपा के नेता श्रीरामुलु चित्रदुर्गा जिले के मोलकालमुरु तथा बागलकोट जिले के बादामी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़़ रहे हैं। उनका नाम बल्लारी ग्रामीण क्षेत्र में होने से श्रीरामुलु ने वहां जाकर मतदान किया।

सूरज की नरमी के साथ बढ़ी मतदान की रफ्तार
बेंगलूरु. राजाजी नगर विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर मतदान तो सुबह सात बजे शुरू हो गया, लेकिन गति सुबह नौ बजे बाद ही पकड़ पाया। सुबह नौ बजे तक बड़े बुजुर्ग और कामकाजी व्यक्ति ही मतदान केन्द्रों तक पहुुुंचे। दोपहर साढ़े तीन बजे तक करीब ४२ प्रतिशत ही मतदान हो पाया था।


राजाजी नगर में भाष्यम सर्किल के पास सीयूमास केन्द्र पर बने मतदान केंद्र संख्या १७७ सुबह नौ बजे तक ६२३ में से १०० मत पड़ चुके थे। जबकि मतदान केन्द्र संख्या १७८ व १७९ पर इक्का दुक्का ही मतदाता नजर आया। वहीं दोपहर बाद मतदान केन्द्र संख्या १७७ पर मतदान की गति धीमी हो गई और १७८ व १७९ पर मतदाताओं का रुझान देखते ही बना। दोपहर साढ़े तीन बजे तक मतदान केन्द्र संख्या १७७ पर ६२३ में से २३९, १७८ पर ७४० में से २४० तथा १७९ पर ८५० में से ४०९ मतदाता अपना वोट डाल चुके थे।


पहली बार मतदान करने आए लोकेश ने कहा कि सरकार से सस्ती शिक्षा व रोजगार की आस है। चाहे कोई भी दल सरकार बनाए लेकिन इन बिंदुओं पर सभी को ध्यान रखना चाहिए।


सुबह १०.३० बजे तक २० प्रतिशत
राजाजीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खास उत्साह देखा गया। मतदाता थर्ड ब्लॉक स्थित मतदान केन्द्र के तीन बूथ पर सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारबद्ध नजर आए। महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मतदान अधिकारी जयशीलन ने बताया कि शाम चार बजे तक बूथ नंबर १५०, १५१ और १५२ पर कुल ५० फीसदी वोट डाले जा चुके थे।


पहले चार घंटों में मतदान की प्रकिया धीमी रही। साढ़े दस बजे तक २० प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाले थे। दिन ढलता रहा मतदान प्रतिशत में भी वृद्धि होती गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो