scriptदिल्ली में सीएम ने बताया किस तरह होगा मंत्रिमंडल विस्तार | CM told how the cabinet expansion will happen in Delhi | Patrika News

दिल्ली में सीएम ने बताया किस तरह होगा मंत्रिमंडल विस्तार

locationबैंगलोरPublished: Aug 02, 2021 05:52:40 pm

बुधवार को विस्तार की संभावना

cm_meeting_04.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि यदि सोमवार को दिन में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में सूची को अंतिम रूप दिया जाता है तो बुधवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
रविवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि कैबिनेट विस्तार की कवायद पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए संतुलित तरीके से की जाएगी. शाम को उनकी भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात होनी है।
दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में सीएम ने कहा कि सूची को आज या कल अंतिम रूप दिया जा सकता है। अगर आज रात इसे अंतिम रूप दे दिया जाता है, तो बुधवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन का प्रयास

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल गठन को लेकर शाम को भाजपा अध्यक्ष के साथ व्यापक चर्चा होगी। जिसमें इस पर भी चर्चा की जाएगी कि कैबिनेट विस्तार कई चरणों में किया जाए या एक बार में। नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा।
इन्हीं बातोंं के आधार पर संख्या और नाम तय किए जाएंगे।
कितने डिप्टी सीएम

यहां तक कि कितने डिप्टी सीएम बनाए जाने चाहिए, यह भी बैठक में तय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्रिमंडल लोगों की सेवा करने के उद्देश्य को पूरा करेगा।
उन्होंने कहा कि मंत्री पद के कुछ दावेदार दिल्ली में भी उनसे मिले हैं और चर्चा हुई है। हालांकि सभी जानते है कि हर कोई मंत्री नहीं बन सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पिछली कैबिनेट को ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो