script

अलग-अलग बयानों से उलझन: डीके शिवकुमार

locationबैंगलोरPublished: Mar 30, 2020 06:55:26 pm

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सरकार के मंत्रियों में तालमेल की कमी का आरोप लगाया है।

अलग-अलग बयानों से उलझन: डीके शिवकुमार

अलग-अलग बयानों से उलझन: डीके शिवकुमार

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सरकार के मंत्रियों में तालमेल की कमी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बीच तालमेल नहीं है। वे अलग-अलग बयान देकर उलझन पैदा कर रहे हैं और इसके जनता के मन में भय उत्पन्न हो रहा है।
सरकार द्वारा उठाए गए तमाम एहतियाती उपायों का हम समर्थन करते हैं पर उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी अखरती है जिसे दूर करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री की है। कोरोना पर हम राजनीति नहीं करना चाहते पर लोगों को बचाने में जुटे चिकित्सा कर्मियों व सफाई कर्मियों को तत्काल निशुल्क मास्क उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि दैनिक उपयोग का सामान, अनाज नहीं मिलने से दिहाड़ी मजदूर पलायन करने को विवश हो रहे हैं और बड़ी संख्या में अपने गांवों की तरफ जा रहे हैं। राज्य सरकार को इसे रोकने के समुचित कदम उपाय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के तमाम इंतजाम विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश के अनुरूप हों। इस पर काबू पाने के लिए संगठित होकर प्रयास करने होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो