बैंगलोर

भाजपा नेता का दावा, कई और कांग्रेस विधायक टूटेंगे

कांग्रेस में विभाजन तय, चाहे उपचुनावों के पहले हो या बाद

बैंगलोरNov 12, 2019 / 10:51 am

Rajeev Mishra

भाजपा नेता का दावा, कई और कांग्रेस विधायक टूटेंगे

बेंगलूरु. Karnataka भाजपा के वरिष्ठ नेता और कन्नड़ संस्कृति मंत्री सीटी रवि ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई और विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर कांग्रेस के कई अन्य नेता उप चुनावों से पहले पार्टी छोड़कर भाजपा में आ जाएं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में विभाजन तय है। यह चाहे उपचुनावों के पहले हो या उपचुनावों by election के बाद लेकिन यह होगा और जल्दी होगा। सीटी रवि ने कहा कि कई कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि कांग्रेस में कोई भविष्य नहीं है।ऐसे कांग्रेस नेता पार्टी छोड़कर भाजपा का रुख कर सकते है। उन्होंने दावा किया कांग्रेस के कई नेता पार्टी की नीतियों से खुश नहीं है और वह भाजपा ज्वाइन करने की सोच रहे हैं। भाजपा के भीतर कोई असंतोष नहीं है। अंदरूनी कलह कांग्रेस में है और वह चरम पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के टूटने से ही कांग्रेस जेडीएस गठबंधन सरकार कर्नाटक में गिर गई थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.