script

वीडियो: बैलगाड़ी के बाद सायकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता

locationबैंगलोरPublished: Sep 20, 2021 10:50:38 pm

Submitted by:

Rajeev Mishra

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का विरोधमानसून सत्र में महंगाई के मुद्दे को लगातार उठा रहा विपक्ष

वीडियो: बैलगाड़ी के बाद सायकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता

वीडियो: बैलगाड़ी के बाद सायकिल से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता

बेंगलूरु.
पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने मानसून सत्र के दौरान फिर एक बार सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला। सत्र के पहले दिन जहां कांग्रेस नेता बैलगाड़ी में सवार होकर विधानसभा आए वहीं, आज सायकिल रैली निकाली।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता सिद्धरामय्या, प्रकाश राठौड़, रिजवान अरशद, प्रियांक खरगे और दिनेश राव सहित अन्य विधायक पार्टी कार्यालय से विधान सौधा तक सायकिल से पहुंचे। इस दौरान पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने में विफल रहने पर केंद्र्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमला बोला और नारे लगाए।
डीके शिवकुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी टैक्स लगा रही है। कांग्रेस पार्टी सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों पर करों में कटौती की मांग करती है। उन्होंने लोगों से सड़क पर उतरने और कांग्रेस के आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने सरकार से अपील की कि वह पेट्रोलियम उत्पादों पर 50 फीसदी करों में कटौती करे क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय कीमत की तुलना में उचित है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है और सरकार इतनी कटौत कर सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लोग मूल्य वृद्धि का विरोध करने से डरते हैं क्योंकि उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे।
सिद्धरामय्या ने कहा ‘राज्य के लोग सरकार से डरते हैं क्योंकि उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जाएंगे। लेकिन, लोग चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वे भाजपा को सबक सीखाना चाहते हैं। न केवल राज्य में बल्कि केंद्र में भी भाजपा अपनी सरकार नहीं बचा पाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो