script

मैसूरु में मसूदा की विधायक का अभिनंदन

locationबैंगलोरPublished: Jun 09, 2018 07:23:56 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

विधायक ने कहा कि राजस्थानी कड़ी मेहनत व लगन के साथ आपसी समन्वय बना अपने व्यापार को कुशलतापूर्वक संचालित करें

masuda

मैसूरु में मसूदा की विधायक का अभिनंदन

मैसूरु. राजस्थान में मसूदा विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुशील भंवर सिंह पलाड़ा शुक्रवार को मैसूरु पहुंचीं। विद्यारणयपुरम में प्रवासी राजस्थानी व्यापारियों ने उनका मैसूरु पेटा, शॉल, हार पहनाकर बहुमान किया व स्मृति चिह्न भेंट किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि राजस्थानी लोग अपनी कड़ी मेहनत व लगन के साथ स्थानीय लोगों के साथ आपसी समन्वय बना अपने व्यापार को कुशलतापूर्वक संचालित करें। साथ ही राजस्थान के हर छोटे व्यापारी की मदद के लिए तत्पर रहें। मौके पर मेघराज योगेन्द्र हिंगड़, वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ मैसूरु के अध्यक्ष कैलाशचंद, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार भंसाली, वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ के अध्यक्ष मोहनलाल कोठारी, कार्यदर्शी राजेश ललवाणी, जैन मिलन मैसूरु के महावीरचंद भंसाली, दिगम्बर जैन संघ के अध्यक्ष विनोद बाकलीवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
नाहर व बुरड़ ने संभाला कार्यभार
मैसूरु. तेरापंथ भवन में शुक्रवार को संयुक्त कार्यकारिणी की मौजूदगी में वर्ष 2018-20 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्र नाहर एवं मंत्री विनोद बुरड़ ने कार्यभार ग्रहण किया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष उत्तमचंद भटेवरा एवं मंत्री महावीर देरासरिया ने उन्हें कार्यभार सौंपा। अध्यक्ष ने कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अमरचंद दक, राजेश आच्छा, मंत्री विनोद बुरड़, सहमंत्री कैलाश पितलिया, कमलेश गांधी, कोषाध्यक्ष प्रकाश दक रॉयल एवं संगठन मंत्री महावीर मारू को मनोनीत किया।
मानव का उद्देश्य मोक्ष की प्राप्ति
मंड्या. सुमतिनाथ जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में आराधना भवन में शुक्रवार को आचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने प्रवचन में कहा कि मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य मोक्ष की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि मोक्ष मार्ग को अपनाने के लिए मनुष्य को जीवन में शुद्ध शाकाहारी भोजन ग्रहण करने के साथ जप-तप व भक्ति में ध्यान लगाना चाहिए। मनुष्य को भौतिक सुख का त्याग कर अपनी आत्म जीवन का कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। जबसे मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति का लक्ष्य को भूला है, तब से संसार की अनेक दुविधाओं में उलझा है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। स्वस्थ मन रहेगा तो मन में अच्छे विचार आएंगे। संतों का 13 जून को तुबिनकेरे की ओर विहार होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो