बैंगलोर

कांग्रेस ने सीएम के बेटे पर लगाया रिश्वत का आरोप

बीडीए निर्माण परियोजना

बैंगलोरSep 24, 2020 / 03:19 pm

Santosh kumar Pandey

बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामैया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के बेटे विजयेन्द्र पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने विजयेंद्र पर 12 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। बता दें कि भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया है। एक कन्नड़ टीवी चैनल द्वारा किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद यह आरोप लगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामैया ने ट्वीट कर कहा कि मुख्यमंत्री येडियूरप्पा और उनके परिवार को कथित 666 करोड़ के बीडीए निर्माण परियोजना घोटाले में रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में हम सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा जांच की मांग करते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
बता दें कि सिध्दरामैय्या इसके पहले भी विजयेन्द्र पर राज्य में प्रशासनिक मामलों में दखल देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि विजयेन्द्र राज्य के सुपर सीएम की तरह काम कर रहे हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.