scriptगहलोत के गढ़ जोधपुर में ‘रिणवा’ का आक्रमण, कांग्रेस पर हुए तीखे प्रहार | Devsthan state minister Rajkumar Rinwa in Jodhpur | Patrika News

गहलोत के गढ़ जोधपुर में ‘रिणवा’ का आक्रमण, कांग्रेस पर हुए तीखे प्रहार

locationबैंगलोरPublished: May 31, 2017 01:06:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

देवस्थान राज्यमंत्री रिणवा ने देश के सत्तर सालों के राज पर वोटों की राजनीति करने का कटाक्ष किया और वो भी गहलोत के गढ़ में…

rajkumar rinwa

rajkumar rinwa

देश पर अब तक सत्तर साल तक राज करने वालों ने केवल वोटों की राजनीति की है, लेकिन देश के लिए कुछ नहीं किया। यह देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा ने कही। वे पंडित दीनदयाल शताब्दी वर्ष के तहत भाजपा जोधपुर शहर की ओर से मंगलवार को चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सिंधु महल सभागार में आयोजित विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन कर उदबोधन दे रहे थे। प्रभारी रिणवा ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने भारत को विकास के पथ पर नई बुलंदियों पर पहुंचाया है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथ विस्तारकों के इस संयुक्त प्रशिक्षण शिविर के चार सत्रों के दौरान करीब 500 से अधिक बूथ विस्तारकों ने भाग लिया।
READ MORE: जोधपुर के इस राजमार्ग पर था कुछ एेसा कि एक के बाद एक भिड़ते चले गए कई वाहन


भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत ने प्रथम सत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्य विस्तार योजना व बूथ विस्तारक की ओर से किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विस्तारक को बूथ पर प्रवास के दौरान हर मतदाता से सम्पर्क करना होगा।
शहर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में रिणवा सहित अन्य नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर शिविर का उद्घाटन किया। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष ने विस्तारक प्रशिक्षण शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की।
READ MORE: जोधपुर जेल से पैरोल पर निकले 28 कैदियों ने कर दिया ये कांड, पुलिस ने दिया हैरान करने वाला बयान

तीसरे सत्र में शहर जिला प्रभारी कांशीराम गोदारा ने भाजपा की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दी। अंतिम सत्र में सांसद गजेन्द्रसिंह शेखावत ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कच्छवाह ने चुनाव प्रबंधन के संबंध में बताया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो