script

कांग्रेस ही कर सकती है सभी वर्गों की रक्षा: जार्ज

locationबैंगलोरPublished: Jan 17, 2018 05:50:21 am

बेंगलूरु विकास मंत्री केजे जार्ज ने कहा कि केवल कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों समेत समाज के सभी वर्गों की रक्षा कर सकती है।

KJ George

बेंगलूरु. बेंगलूरु विकास मंत्री केजे जार्ज ने कहा कि केवल कांग्रेस ही अल्पसंख्यकों समेत समाज के सभी वर्गों की रक्षा कर सकती है। विपक्षी दलों को एक वर्ग विशेष और सत्ता की चिंता लगी है। विपक्ष के पास आगामी चुनावों को लेकर कोई जन कल्याणकारी ऐजेंडा ही नहीं है।


उन्होंने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कहा कि सिद्धरामय्या सरकार सभी समुदाय को साथ लेकर चल रही है। साथ लेकर चलने से ही प्रदेश का विकास हो रहा है। इसी विश्वास पर सरकार चल रही है। सभी समुदायों को सभी क्षेत्रों में आरक्षण देने के अलावा अधिक अनुदान भी जारी किया है। सभी समुदाय के विकास और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कई सफल योजनाओं और कार्यक्रमों को जारी किया। अगले माह पेश होने वाले बजट मे भी अधिक अनुदान जारी होगा।


अन्य राजनीतिक दल केवल वोट पाने के लिए अल्पसंख्यक को खुश करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा और जनता दल (ध) की राजनीतिक चालों को प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है। ये वही दल हैं, जिन्होंने कांग्रेस को धोखा देकर प्रदेश में पहली बार गठबंधन सरकार चलाई थी। एचडी कुमार स्वामी बीस माह तक मुख्यमंत्री बने रहे और फिर जब सत्ता हस्तांरण का अवसर आया तो भाजपा को भी धोखा दिया था। भाजपा को पांच साल सरकार चलाने का अवसर दिया गया तो इसके तीन मुख्यमंत्री बनें और कई मंत्री जेल जाकर आए।

शहरी विकास एवं मूलभूत ढांचागत विकास मंत्री आर रोशन बेग ने कहा कि कई राजनीतिक दल जाति और धर्म के आधार पर लोगों में फूट डालकर नफरत का बीज बोने का प्रयास कर रहे हैं। देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक में भी कई पुराने विवादों को उछाल कर अशांति फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार इस तरह के सभी प्रयासों को विफल करेगी। कांग्रेस सरकार ने सभी धर्म के लोगों को समान अधिकार और न्याय प्रदान किया गया है। किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं किया। केवल कांग्रेस ही लोकतंत्र को जीवित रख सकती है।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री व राज्यसभा के सदस्य डॉ. के रहमान खान ने कहा कि आज देश में भाजपा सरकार के जरिए दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। आज एक युवक का अन्य धर्म की युवती से बात करना भी अपराध हो गया है। गोहत्या के नाम पर निर्दोष लोगोंं की हत्याएं की जा रही हैं। फिर भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खामोश हैं।


मोदी को देश की समस्याओं से ज्यादा केवल विदेश का दौरा करने की ही चिंता लगी रहती है। मोदी ने नागरिकों के सात धोखा किया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अशांति, अपराध, दुष्कर्म, हत्याएं बढ़ रही हैं। देश में लोगों की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। किसी भी पार्टी को किसी के धर्म के विषयों में हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं है। देश के कई ज्वलंत समस्याओं को हल करने पर जोर देना होगा।


सम्मेलन में मुस्मिल, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोगों ने शिरकत की। प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष दिनेश गुंडुराव, पूर्व मंत्री नसीर अहमद, विधान परिषद सदस्य रिजवान अरशद आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो