scriptभाजपा उम्‍मीदवार का प्रचार करते कांग्रेस के पार्षद पार्टी से निकाले गए | Congress councilors expelled from BJP party by promoting BJP candidate | Patrika News

भाजपा उम्‍मीदवार का प्रचार करते कांग्रेस के पार्षद पार्टी से निकाले गए

locationबैंगलोरPublished: Nov 21, 2019 03:46:14 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

भाजपा उम्मीदवार पति का प्रचार कर रही पूर्व उप महापौर के खिलाफ भी कार्रवाई

congress01_1.jpg

Congress

बेंगलूरु. कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव से पहले दलों ने बागी और असंतुष्ट नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

सत्तारुढ़ भाजपा के बाद अब विपक्षी कांग्रेस और जद-एस ने बुधवार को दूसरे दलों के उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने के कारण छह वार्ड पार्षदों को निष्कासित कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस ने केआर पुरम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के बजाए अन्य उम्मीदवार का समर्थन करने पर बीबीएमपी के चार पार्षदों को छह साल के लिए निष्कासित किया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने पार्टी उम्मीदवार नारायण सुरेश के समर्थन में चुनाव प्रचार नहीं करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर बसवपाुर वार्ड के पार्षद जयप्रकाश, देवसन्दा्र वार्ड के पार्षद श्रीकांत, ए.नारायणपुर वार्ड के पार्षद सुरेश और विज्ञान नगर वार्ड के पार्षद एच.जी.नागराज को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
उधर, महालक्ष्मी ले आउट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी गोपालय्या का समर्थन कर रहे जनता दल-एस के पार्षद हेमलता गोपालय्या तथा एम.महादेव को जद-एस ने पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्षदों में पार्टी के प्रत्याशी के बदले भाजपा के प्रत्याशी गोपालय्या के पक्ष में चुनाव प्रचार कर अनुशासन का उल्लंघन किया है।

इसलिए इन दोनों पार्षदों को पार्टी से निष्कासिात किया गया है। उल्लेखनीय है कि हेमलता भाजपा के प्रत्याशी गोपालय्या की पत्नी है तथा वह शहर की उपमहापौर रह चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो