scriptCongress discussed on the strategy of padyatra | पदयात्रा की रणनीति पर कांग्रेस ने किया मंथन | Patrika News

पदयात्रा की रणनीति पर कांग्रेस ने किया मंथन

locationबैंगलोरPublished: Jan 05, 2022 03:16:16 pm

  • पदाधिकारियों से चर्चा

dks_06.jpg
बेंंगलूरु. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार (Karnataka Congress president DK Shivakumar) ने मैकेदाटू-बेंगलूरु पदयात्रा सफल बनाने के उद्देश से गठित विभिन्न समितियों के पदाधिकारियों से चर्चा की।

शिवकुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रचार समिति, आहार समिति, परिवहन समिति, मीडिया समिति, धार्मिक और अन्य समुदाय समिति के अध्यक्षों और सदस्यों से लगभग पांच घंटे तक पदयात्रा को सफल बनाने के बारे में चर्चा की। भाजपा सरकारों के भ्रष्टाचारों ंतथा विफलता की जानकारी लोगों को देने से संंबंधित कई सुझाव दिए। शिवकुमार ने शाम को वरिष्ठ नेताओं को लेकर प्रदेश स्तर पर गठित प्रबंधन समित के सदस्यों से भी चर्चा की।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.