script

कांग्रेस जानती है कैसे अनुदान लाया जाए

locationबैंगलोरPublished: Oct 20, 2019 05:03:05 pm

राज्य के 22 जिलों के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत तथा पुनर्वास कार्य में राज्य सरकार विफल रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने यह बात कही।

कांग्रेस जानती है कैसे अनुदान लाया जाए

कांग्रेस जानती है कैसे अनुदान लाया जाए

मैसूरु. राज्य के 22 जिलों के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत तथा पुनर्वास कार्य में राज्य सरकार विफल रही है। यह सरकार केंद्र से पर्याप्त अनुदान लाने में भी विफल रही है, ऐसी नकारा सरकार के मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने यह बात कही। यहां उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विफल रही है।
प्राकृतिक आपदा के कारण 38 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होने पर भी केंद्र सरकार से केवल 1200 करोड़ रुपए का अनुदान मिला है। राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे चार मंत्री, 25 सांसद कर्नाटक की जनता को केंद्र सरकार से न्याय दिलाने में विफल रहे हंै। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा के पास केंद्र सरकार पर दबाव डालने की क्षमता नहीं है, तो तुरंत त्यागपत्र देकर सत्ता छोड़ देनी चाहिए। कांग्रेस को पता है केंद्र सरकार से कैसे अनुदान लाया जाता है। सत्ता में आकर लगभग 100 दिन पूरे होने के बाद भी अभी तक इस सरकार का टेक ऑफ नहीं हुआ है। इस कारण से राज्य का विकास ठप हो गया है।
मैसूरु में पार्टी की ओर से विधानसभा में सिद्धराय्याम को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के उपलक्ष्य में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सिद्धरामय्या, तनवीर सेत, महादेवप्पा आदि उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो