scriptघर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेस का संदेश | Congress message to be sent home | Patrika News

घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेस का संदेश

locationबैंगलोरPublished: Jan 21, 2019 12:50:45 am

कांग्रेस की प्रदेश प्रचार समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एच.के. पाटिल ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया।

घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेस का संदेश

घर-घर पहुंचाएंगे कांग्रेस का संदेश

बेंगलूरु. कांग्रेस की प्रदेश प्रचार समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष व पूर्व मंत्री एच.के. पाटिल ने शुक्रवार को पदभार संभाल लिया। पाटिल ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाकर राज्य में घर-घर कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाएगा।

पैलेस मैदान में शुक्रवार को आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने पिछले 60 वर्षों में क्या किया है, लेकिन यह उनके अज्ञान की पराकाष्ठा है। कांग्रेस मुक्त भारत का नारा देने वाले लोग भविष्य में स्वयं ही विलुप्त हो जाएंगे। कांग्रेस के त्याग व बलिदानों से देश सुदृढ़ हुआ और पार्टी के शासनकाल में देश की प्रगति हुई है। इससे पहले प्रचार समिति के पूर्व अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने पाटिल को पार्टी का ध्वज सौंपा।

उन्होंने कहा कि प्रचार समिति के अध्यक्ष पद पर रहते अच्छा काम करने से वे संतुष्ट हैं और उन्होंने पार्टी द्वारा मिली जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह किया, अब पाटिल यह कार्य देंखेंगे। कांग्रेस पार्टी निष्ठावान लोगों को पद व पहचान देती है और मंच पर बैठे अनेक नेता इसका प्रमाण हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि भाजपा के नेता गुरुग्राम में 104 विधायकों के नजरबंद कर गठबंधन सरकार को गिराने के प्रयास कर रहे हैं।


16 जनवरी को दिल्ली में हुई बैठक में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में आपरेशन कमल पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी हमारे विधायकों व कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने की कोशिश कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि भाजपा के नेता ‘आपरेशन कमल-2’ के अभियान पर निकले हैं और हमारे विधायकों को प्रलोभन दे रहे हैं। लोकतांत्रिक व्य्वस्था के तहत इस तरह की हरकतें करना शर्मनाक है।


कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरामय्या ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा के नेता झूठ को सच बनाने पर तुले रहते हैं पर हम सच बोलने में डरते नहीं हैं। मैंने विकास के मसले पर एक मंच पर आकर बहस करने के लिए चुनौती दी लेकिन उनके पास बहस करने का दम नहीं है। भाजपा को डूबता हुआ जहाज बताते हुए उन्होंने विधायकों को इस जहाज में सवार नहीं होने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गूंडुराव, कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे, बीके हरिप्रसाद, एम.वी. राजशेखरन आदि नेता उपस्थित रहे।

मोदी के इशारे पर विधायक खरीदने का प्रयास : वेणुगोपाल
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर राज्य की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने के लिए कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त का प्रयास किया, जो पूरी तरह से विफल हो गया है। भाजपा के विधायक पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में हैं। उनका वहां पर क्या काम है? इस बारे में कोई सवाल नहीं उठा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो