बैंगलोर

कांग्रेस विधायक ने कहा, भाजपा पर झूठे आरोप लगाती है कांग्रेस

कांग्रेस के विधायक रमेश जारकीहोलाी ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से ही भाजपा पर झूठे आरोप लगाती रही है।कांग्रेस में रहना है या नहीं, इसका फैसला लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद करेंगे।

बैंगलोरApr 18, 2019 / 07:00 pm

Santosh kumar Pandey

कांग्रेस विधायक ने कहा, भाजपा पर झूठे आरोप लगाती है कांग्रेस

बेंगलूरु. कांग्रेस के विधायक रमेश जारकीहोलाी ने कहा है कि कांग्रेस हमेशा से ही भाजपा पर झूठे आरोप लगाती रही है।
कांग्रेस में रहना है या नहीं, इसका फैसला लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद करेंगे।
उन्होंनेकहा कि उन्होंने खुद को पार्टी की गतिविधियों और प्रचार से दूर रखा है। कांग्रेस पार्टी उन्हें दरकिनार कर रही है। उन्हें अचानक मंत्री पद से हटाया और इसके लिए पूछा तक नहीं। उनके भाई सतीश जारकीहोली को मंत्री का पद दिया गया है।
इसके बावजूद वह आलाकमान से संतुष्ट नहीं हैं। उनके साथ सौतेला रवैया अपनाने के कारण विधायक नागेन्द्र, महेश कमटल्ली के साथ मुंबई गए थे। बजट पेश करते समय उन्हेंं विधानसभा में उपस्थित रहने को कहा गया। उन्हें भाजपा ने कोई प्रलोभन नहीं दिया।
अनुशासनात्मक कार्रवाई

चिक्कोड़ी तथा बेलगावी लोकसभा क्षेत्रों में गठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रचार नहीं कर रहे पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली के खिलाफ पार्टी द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। वन मंत्री सतीश जारकीहोली ने कोलावी गांव में सभा में यह संकेत देते हुए कहा कि रमेश के खिलाफ पार्टी के आलाकमान से शिकायत की गई है। रमेश जारकीहोली ने अभी तक प्रचार में एक दिन भी भाग नहीं लिया है।

Home / Bangalore / कांग्रेस विधायक ने कहा, भाजपा पर झूठे आरोप लगाती है कांग्रेस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.