scriptकांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, कहा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रही है पुलिस | Congress president said the police is iindulging in criminal activitie | Patrika News

कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, कहा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रही है पुलिस

locationबैंगलोरPublished: Jan 14, 2021 04:22:53 pm

कहा, बढ़ रहा है भ्रष्टाचार

kpcc_02_news.jpg
बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार ने कहा कि एक पुलिस निरीक्षक फरार होता है तो दूसरा फरार होते समय अपनी टांग तुड़वा लेता है। प्रदेश के पुलिस कर्मचारी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो रहे हैं।
उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि गृह मंत्री बसवराज बोम्मई एक तरह से बिल्ड अप मंत्री बने हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार अधिकहोता जा रहा है। भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाए उनका तबादला किया जाता है।
रिश्वत की मांग करने वाला जालाहल्ली पुलिस थाने का पुलिस निरीक्षक यशवंत गत तीन दिन से फरार है। बैयप्पनहल्ली पुलिस थाने का एक पुलिस कांस्टेबल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अधिकारियों से बचने के लिए फरार होते समय अपनी टांग तुड़वा लेता है। एक महिला पुलिस उप निरीक्षक पकड़ी जाती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस कर्मचारी अपराधिक गतिविधियों को नियंत्रण में में रखने में विफल रहे हैं। हर दिन बेंगलूरु और प्रदेश के सभी पुलिस थानों मेंं हर दिन कई मामले दर्ज हो रहे हैं। शिवकुमार ने कहा कि भाजपा गांधीजी के नाम पर राजनीति कर उनका अपमान कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो