scriptकांग्रेस ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन | Congress protest against BJP | Patrika News

कांग्रेस ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

locationबैंगलोरPublished: Jan 18, 2019 05:09:44 pm

भाजपा के ऑपरेशन कमल के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।मैसूरु शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मैसूरु में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा भारतीय संविधान के खिलाफ काम कर रही है और ‘ऑपरेशन कमल’ में चलाकर सभी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन कर रही है।

bangalore news

कांग्रेस ने किया भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन

संविधान के खिलाफ काम करना है ‘ऑपरेशन कमल’
मैसूरु. भाजपा के ऑपरेशन कमल के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।
मैसूरु शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मैसूरु में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा भारतीय संविधान के खिलाफ काम कर रही है और ‘ऑपरेशन कमल’ में चलाकर सभी लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन कर रही है।
भाजपा पर कथित रूप से कांग्रेस विधायकों को प्रलोभन देकर तोडऩे की कोशिश का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने शहर के गांधी चौराहे पर प्रदर्शन किया और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा नेताओं और विधायकों के क्रियाकलापों की निंदा की और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा प्रदेश बीएस येड्डियूरप्पा के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य की सत्तासीन जद-एस और कांग्रेस गठबंधन सरकार को कमजोर करने के लिए भाजपा लगातार असंवैधानिक कृत्य कर रही है, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। आपरेशन कमल गैर लोकतांत्रिक है और भाजपा का खरीद बिक्री से सरकार बनाने का फॉर्मूला कांग्रेस सफल होने नहीं देगी।
भाजपा कर रही गंदी राजनीति
कलबुर्गी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष जगदेव गुट्टेदार ने कहा कि राज्य में गठबंधन सरकार बनने के बाद से भजापा लगातार इसे अस्थिर करने की नाकाम कोशिश में लगी है। येड्डियूरप्पा और अमित शाह के अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जनता की भावनाओं से खेल रहे हैं और खरीद फरोख्त की गंदी राजनीति कर रहे हैं। गठबंधन के कुछ विधायक मंत्री नहीं बनाए जाने से अंसतुष्ट हुए तो भाजपा उन्हें प्रलोभन देने में लग गई।
उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को पप्पू और छोटा बच्चा कहकर उपहास उड़ाया जाता है, लेकिन आने वाले चुनाव में देश की जनता भाजपा को उचित जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी जरूर प्रधानमंत्री बनेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो