script” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं दिया इस्तीफा ” | Congress resigns from the post of state president | Patrika News

” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं दिया इस्तीफा ”

locationबैंगलोरPublished: Jun 16, 2019 04:46:25 pm

Submitted by:

Ram Naresh Gautam

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को बताया अफवाह

congress

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से नहीं दिया इस्तीफा

बेंगलूरु. सोशल मीडिया में जारी त्यागपत्र की खबरों को सिरे से खारिज करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने कहा कि उन्होंने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

शनिवार को गुंडूराव ने कहा कि कभी त्यागपत्र की पेशकश को लेकर पार्टी आलाकमान को खत नहीं लिखा है। पार्टी ने उनको जो भी दायित्व सौंपा है, उसे भलिभांति निभाया है।
कुछ लोग सोशल मीडिया के सहारे उनके त्यागपत्र को लेकर भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। उनको पद पर बरकरार रखना है या नहीं, इस मामले को लेकर पार्टी आलाकमान का फैसला ही अंतिम होगा। पार्टी उनको जो भी निर्देश देगी, उसके लिए वे तैयार हैं।
भाजपा के जेएसडब्लू कंपनी को भूमि के हस्तांतरण के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि जब बीएस येड्डियूरप्पा राज्य के मुख्यमंत्री थे, तब इसी कंपनी को भूमि लीज-कम सेल डीड के आधार पर आवंटित करने के फैसले को मंजूरी दी गई थी, आज यही येड्डियूरप्पा विरोध कर रहे हैं।
मामले की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की उपसमिति का गठन किया गया है। रिपोर्ट का हमें इंतजार करना होगा। इस समिति के रिपोर्ट के आधार पर अंतिम फैसला किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो